सर्कल न्यूज़ नेटवर्क की विशेष रिपोर्ट: बिरला ऑडिटोरियम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने नवाजा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर जयपुर का प्रतिष्ठित बिरला ऑडिटोरियम एक ऐतिहासिक पल का गवाह बना। मौका था ‘भास्कर आरोग्य महोत्सव’ का, जहां स्वास्थ्य, योग और समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों की नामचीन हस्तियों का समागम हुआ। इस भव्य समारोह में फर्स्ट इंडिया न्यूज़ परिवार के महिपाल सिंह निम्बाड़ा को खेलकूद एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘स्पोर्ट्स एंड जर्नलिज्म’ श्रेणी में विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे ने अपने करकमलों से महिपाल सिंह को यह प्रतिष्ठित सम्मान सौंपा। इस गौरवमयी उपलब्धि पर मीडिया जगत और खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।



