रानीवाड़ा (जालोर):पंचायत राज आम चुनाव की हलचल के बीच रानीवाड़ा क्षेत्र में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। ग्राम पंचायत कोटड़ा में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा, जहां दो-दो पूर्व सरपंचों समेत दर्जनों सक्रिय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। पंचायत चुनावों से ठीक पहले हुए इस बड़े दलबदल से क्षेत्र के सियासी गलियारों में खलबली मच गई है।
भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ भव्य स्वागत
कोटड़ा में आयोजित इस विशेष राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक मुकेश कुमार खण्डेलवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सारस्वत तथा स्थानीय सरपंच सहीराम विश्नोई सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी नेताओं को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर विधिवत रूप से भाजपा परिवार में शामिल किया गया।
इन प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने छोड़ी कांग्रेस
कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख चेहरों में:
-
भूराराम राणा (पूर्व सरपंच, कोटड़ा)
-
आसुराम मेघवाल (पूर्व सरपंच, कोटड़ा)
-
सुनदुलाराम
-
सरतानाराम भील
-
पीराराम मेघवाल
-
केसाराम मेघवाल
-
परखाराम वाल्मीकि
-
पीराराम मेघवाल
-
जेठाराम मेघवाल
-
हरसनराम मेघवाल
-
ओखाराम मेघवाल
इनके साथ बड़ी संख्या में उपस्थित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की रीति-नीति पर विश्वास जताया।
मोदी-भजनलाल के विकास और देवल के नेतृत्व पर जताया भरोसा
भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि वे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राजस्थान की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी एवं विकासोन्मुखी नीतियों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित और रानीवाड़ा के पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल के सशक्त नेतृत्व एवं जनसेवा के समर्पण को देखते हुए उन्होंने राष्ट्रहित और क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के साथ जुड़ने का निर्णय लिया है।
'भारत माता की जय' के नारों के साथ जीत का संकल्प
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के गगनभेदी नारों के बीच सभी नवप्रवेशी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी पंचायत चुनावों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के सभी भाजपा प्रत्याशियों को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का एक स्वर में संकल्प लिया।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां