रानीवाड़ा/जसवंतपुरा |
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY 4 बैच-1, 2025-26) के तहत स्वीकृत ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्य को धरातल पर उतारने के लिए कल शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026 को जालोर-सिरोही लोकसभा सांसद लुंबाराम चौधरी तथा पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल का संयुक्त दौरा रहेगा। इस दौरान दोनों नेता जसवंतपुरा और रानीवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से स्वीकृत दर्जनों सड़कों का विधिवत शिलान्यास करेंगे।
शिलान्यास कार्यक्रम का विवरण
:
-
प्रातः 10:00 बजे: पंचायत समिति जसवंतपुरा परिसर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत स्वीकृत विकास कार्यों का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित होगा।
-
दोपहर 12:00 बजे: पंचायत समिति रानीवाड़ा सभागार में भव्य शिलान्यास समारोह का आयोजन किया जाएगा।
रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत प्रमुख सड़कें
:
रानीवाड़ा क्षेत्र में पक्के मार्ग बनने से दर्जनों गांवों, ढाणियों और मजरों का आपस में जुड़ाव मजबूत होगा। स्वीकृत प्रमुख मार्गों की सूची निम्न प्रकार है:
-
MR L-10: वणधर से राबियों की ढाणी (2.00 किमी)
-
MR L-03: कोड़का से जवारा नाडी (3.02 किमी)
-
MR L-01: करवाड़ा से घाचियों की ढाणी (3.00 किमी)
-
MR L-09: सांवलावाज से पुरोहितों की ढाणी (1.5 किमी)
-
MR L-14: लाखावास से रेबारियों की ढाणी (3.0 किमी)
-
MR L-04: कोड़का से अरणावाली (1.5 किमी)
-
MR L-06: कोड़का से सलब सिपियों की ढाणी (3.0 किमी)
-
MR L-12: सांवलावाज से सांवलावाज कॉलोनी (1.0 किमी)
-
MR L-02: शांतरू से खिच्चड़ों की ढाणी (1.0 किमी)
-
MR L-11: वणधर से नेथु चौधरी की ढाणी (1.0 किमी)
-
MR L-07: सामराणी से गोलियां धोरा (2.0 किमी)
-
MR L-03: सेवाड़ा से विश्नोइयों का गोलियां (2.3 किमी)
-
MR L-04: सेवाड़ा से खाम्ब की ढाणी (2.77 किमी)
-
MR L-05: सेवाड़ा से बलदला की ढाणी (1.2 किमी)
-
MR L-06: SH-11 से रेबारियों का गोलियां (सेवाड़ा) (1.5 किमी)
-
MR L-15: MDR-17 से पन्नाजाट व विश्नोई की ढाणी (2.19 किमी)
-
MR L-16: सम्पर्क सड़क से मगना सिधा की ढाणी (2.29 किमी)
-
MR L-17: भाटीप से खिड़ोला की ढाणी (3.0 किमी)
जनप्रतिनिधियों ने की कार्यकर्ताओं से पधारने की अपील
कार्यक्रम को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों में खासा उत्साह है। क्षेत्र के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, पंचों और गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का विशेष आग्रह किया गया है











पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां