रानीवाड़ा/जाखड़ी: पंचायती राज चुनाव 2026 के बिगुल बजते ही जालोर-रानीवाड़ा क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां चरम पर पहुंच चुकी हैं। रानीवाड़ा के पूर्व विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल क्षेत्र में धुआंधार जनसंपर्क कार्यक्रम करने जा रहे हैं। इसी कड़ी में कल दिनांक 06 नवंबर 2026 को जाखड़ी के आम छोटा स्थल पर एक विशाल आम सभा का आयोजन किया गया है।
इस चुनावी सभा का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी के जिला परिषद सदस्य पद के अधिकृत उम्मीदवार गमन भाई देवासी तथा पंचायत समिति सदस्य पद के उम्मीदवार आशु लाल कोली (ठाकोर) को भारी मतों से विजय दिलाने के लिए रणनीति तैयार करना और जनसमर्थन जुटाना है।
कल शाम 4 बजे जाखड़ी में हुंकार भरेंगे देवल
तय कार्यक्रम के अनुसार, पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल कल शाम 4:00 बजे जाखड़ी आम छोटा पर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा में स्थानीय ग्रामीणों, पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से सीधे संवाद किया जाएगा तथा भाजपा के विकास कार्यों को जनता के बीच रखा जाएगा।
नारायण सिंह देवल का पूर्ण जनसंपर्क कार्यक्रम (दिनांक: 06.11.2026):
देवल एक ही दिन में पांच महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचकर चुनावी माहौल को गरमाएंगे:
- रानीवाड़ा कल्ला: दोपहर 01:00 बजे
- सिंगावास: दोपहर 03:00 बजे
- जाखड़ी: शाम 04:00 बजे (विशाल आम सभा)
- धानोल: शाम 05:00 बजे
- धामसीन: शाम 06:00 बजे
ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से भावुक अपील
स्थानीय भाजपा संगठन और दोनों प्रत्याशियों की ओर से समस्त ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों से विनम्र हाथ जोड़कर अपील की गई है कि कल शाम 4:00 बजे जाखड़ी आम छोटा पर आयोजित इस ऐतिहासिक सभा में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और भाजपा प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां