भीलडी / आबूरोड। गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलडी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को कई विकास परियोजनाओं और नई रेल सेवाओं की सौगात दी है। इस दौरान उन्होंने बहुप्रतीक्षित साबरमती – वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह नई रेल सेवा गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ेगी। उद्घाटन स्पेशल के तौर पर यह ट्रेन 09405 साबरमती से सुबह 10:30 बजे रवाना होकर दोपहर 13:20 बजे राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से सिरोही और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं व यात्रियों को काशी विश्वनाथ (वाराणसी) और तीर्थराज प्रयागराज तक की यात्रा के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी मिल गई है। स्थानीय जनता द्वारा इस ट्रेन की लंबे समय से मांग की जा रही थी।
ट्रेन के शुभारंभ पर जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने क्षेत्रवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।
किसानों को सम्मान निधि की सौगातरेलवे परियोजनाओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री ने देश के अन्नदाताओं को बड़ी राहत देते हुए पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त भी जारी की। इसके तहत देशभर के लगभग 9.3 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि सीधे स्थानांतरित की गई।
कार्यक्रम में गणमान्य लोगों की उपस्थिति भीलडी में आयोजित इस भव्य समारोह के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकरभाई चौधरी, राज्यमंत्री प्रवीणभाई माली, गुजरात सरकार के अन्य मंत्रीगण और जालोर-सिरोही के सांसद लुम्बाराम चौधरी सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां