जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में भैरोंसिंह शेखावत स्मृति संस्थान द्वारा भैरोंसिंह शेखावत मेमोरियल लाइब्रेरी का भव्य लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के करकमलों से लाइब्रेरी का उद्घाटन होगा।
राजस्थान के राज्यपाल हरिमऊ किशनराव बागड़े, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, और भाजपा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़ समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस आयोजन के मुख्य संयोजक अभिमन्यु सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति इस समारोह को गौरवान्वित करेगी। यह लाइब्रेरी राज्य की सांस्कृतिक और शैक्षिक धरोहर को संरक्षित करने के साथ-साथ शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगी।
उद्घाटन समारोह 15 मई 2025 को सायं 4:30 बजे आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने अनुरोध किया है कि अतिथि समय से पूर्व पहुंचकर कार्यक्रम का हिस्सा बनें।
यह लोकार्पण समारोह न केवल एक संरचना का अनावरण होगा, बल्कि राजस्थान के ज्ञान और विरासत को एक नई दिशा देने वाला कदम भी साबित होगा।



