भजनलाल सरकार का तोहफा; अब 58% की जगह मिलेगा 60% डीए
जयपुर | सर्कल न्यूज नेटवर्क
राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशियों वाली खबर आई है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य कर्मचारियों को अब 58% की जगह 60% महंगाई भत्ता मिलेगा। यह नई दरें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी।
जीपीएफ खाते में जमा होगा एरियर
सरकार ने स्पष्ट किया है कि 1 जनवरी 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक की बढ़ी हुई राशि कर्मचारियों के जीपीएफ (GPF) खातों में जमा की जाएगी। इसमें अलग-अलग श्रेणी के कर्मचारियों के लिए प्रावधान किए गए हैं:
- 1 जनवरी 2004 से पहले नियुक्त कर्मचारियों के लिए जीपीएफ अकाउंट।
- 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए जीपीएफ-2004।
- स्वायत्त निकायों और निगमों के कर्मचारियों के लिए जीपीएफ-SAB खाता।
जून में मिलेगी नकद सैलरी
कर्मचारियों को इस बढ़ोतरी का नकद लाभ 1 मई 2026 से मिलेगा। यानी मई महीने का वेतन, जो 1 जून 2026 को देय होगा, उसमें बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जुड़कर आएगा। यह आदेश राजस्थान सिविल सेवा (संशोधित वेतन) नियम, 2017 के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों पर लागू होगा। वित्त विभाग की विशिष्ट सचिव शिवांगी स्वर्णकार ने राज्यपाल के आदेश से यह निर्देश जारी किए हैं।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां