रानीवाड़ा। समीपवर्ती जाखडी की सरकारी हाई स्कूल में विज्ञान पढने वाले स्टूडेंट्स इस सुविधा से वंचित है। सरकारी हाई स्कूल में विज्ञान संकाय शुरू करवाने को लेकर कई बार निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को गुहार लगाई, बावजूद इसके, अभी तक उन्हे इंतजार ही करना पड रहा है। एक बार फिर, ग्राामीणों ने आज शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के नाम ज्ञापन एसडीएम रानीवाड़ा सुनीलकुमार को सौंपा है।
बता देते है कि जाखड़ी की इस सरकारी हाई स्कूल में विज्ञान संकाय को लेकर तमाम मापदंड उपलब्ध है। यह क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र होने के कारण किसान अपने बच्चों को स्थानीय स्तर पर विज्ञान की पढाई दिलाकर इंजीनियर और डाॅक्टर बनाने कह हसरत रखते है। परन्तु उनकी हसरतों पर राज्य सरकार ध्यान नही दे रही है।
बता देते है कि विज्ञान संकाय नही होने से आसपास के 10 गांवों के बच्चे 10वीं के बाद प्रवास पर नौकरी करने चले जाते है या आर्ट्स लेकर आगे जाकर शिक्षक तक पहुंच जाते है। तकनीकी शिक्षा नही होने से बच्चों को निराश होना पडता है। रानीवाड़ा की प्राइवेट स्कूलों में विज्ञान संकाय की फीस काफी ज्यादा होने से बच्चे पढने में असमर्थ है।
ज्ञापन देते वक्त गांव के युवा नेता विष्णुपाल सिंह देवड़ा, पूरण सिंह, भगवत सिंह, अरविंद सिंह, जगदीश सेन, आकाश राव, हितेश गोयल, मावा राम, विक्रम कुमार कोली, उत्तम कुमार मेघवाल, पियूष कुमार कोली, कृपाल सिंह, महेंद्र सिंह, काला राम कोली, लखाराम कोली, अशोक मेघवाल, भगराज कोली, खेमा राम कोली, धारसी राम कोली, भरत कुमार कोली, हरीश सिंह रावना सहित कई जने मौजूद रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां