Homeजालोरजाखड़ी में विकास का 'अटल' शंखनाद

जाखड़ी में विकास का ‘अटल’ शंखनाद

Published on

2 करोड़ की लागत से चमकेगी राह, भूमि पूजन के साथ मिला रोजगार का मंत्र

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास

बड़गांव मंडल के जाखड़ी गांव में विकास की एक नई इबारत लिखते हुए अटल गौरव पथ का वैदिक मंत्रोच्चार और भूमि पूजन के साथ भव्य शुभारंभ किया गया। इस गौरव पथ के निर्माण से जहां ग्रामीणों को आवागमन की सुगम और बेहतरीन सुविधा मिलेगी, वहीं निर्माण कार्य के चलते स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। विकास के इस महापर्व के अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह में जाखड़ी सरपंच बबी देवी, उपसरपंच प्रतिनिधि छोटू सिंह और भारतीय जनता पार्टी बड़गांव मंडल के उपाध्यक्ष फुलसिह जाखडी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक का जताया आभार

समारोह के दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष फुलसिह जाखडी ने जाखड़ी गांव को लगभग 2 करोड़ रुपए की इस भव्य सौगात से नवाजने के लिए पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल का सहृदय आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह महत्वाकांक्षी योजना क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और गांव की तस्वीर बदलने में मील का पत्थर साबित होगी।

ग्रामवासियों में हर्ष की लहर

इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने और विकास की राह में अपनी भागीदारी निभाने के लिए निर्माण कार्य के ठेकेदार मोती सिंह, जाखड़ी दलपत सिंह भोमिया राजपूत, महेंद्र सिंह देवड़ा, परबत सिंह, भरत जी कोली, मघनाजी मेघवाल सहित भारी संख्या में प्रबुद्ध ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी ग्रामीणों ने इस बड़ी सौगात के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए आयोजन की सराहना की।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

सदानंदमयी छटा में सराबोर होगी अर्बुदारण्य की पावन धरा, शंकराचार्य के जयकारों से गूंजेगा रानीवाड़ा

27 जुलाई को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वतीजी महाराज का भव्य स्वागत, नंदगांव चातुर्मास...