खेतों में पसरा सन्नाटा, खाली रह गए खलिहान: रानीवाड़ा में 100% तक फसलें तबाह, क्या अन्नदाता को मिलेगा इंसाफ या कागजों में सिमटेगा दर्द?
सिंचित खेतों के नमूनों से अकाल छिपाने की आशंका; भारतीय किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 90 प्रतिशत नुकसान दर्ज कर राहत भेजने की उठाई पुरजोर मांग।
Circle News Network
रानीवाड़ा (जालोर)। उपखण्ड क्षेत्र में सूखे और भीषण अकाल की मार ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। खरीफ फसलों के बड़े पैमाने पर बर्बाद होने के बाद अब अन्नदाता के सामने रोजी-रोटी और मवेशियों के चारे का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। भारतीय किसान संघ (जोधपुर प्रांत) ने बुधवार को उपखण्ड अधिकारी (एसडीएम) रानीवाड़ा को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र को गंभीर अकाल ग्रस्त घोषित करने और वास्तविक नुकसान के आधार पर मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।
असिंचित क्षेत्रों में चारा तक नसीब नहीं
ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि रानीवाड़ा उपखण्ड में इस बार अकाल के हालात बेहद चिंताजनक हैं। खरीफ की फसलों में 90 से 100 फीसदी तक खराबा हुआ है। जिन किसानों के पास सिंचाई के साधन उपलब्ध हैं, वहां भी मूंगफली और बाजरा जैसी फसलों को 50 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचा है। वहीं असिंचित इलाकों की स्थिति बदतर है, जहां खेतों में मवेशियों के लिए चारा तक पैदा नहीं हो सका।
क्रॉप कटिंग सर्वे पर उठे सवाल
किसान संघ ने प्रशासन की गिरदावरी और क्रॉप कटिंग पद्धति पर गहरी आपत्ति जताई है। संघ का कहना है कि पूरे उपखण्ड में मात्र 10 प्रतिशत रकबा ही सिंचित है। यदि प्रशासन केवल सिंचित खेतों से क्रॉप कटिंग के नमूने लेगा, तो सूखे और फसल खराबे का सही आकलन कभी सामने नहीं आ पाएगा। संगठन ने मांग की है कि 90 प्रतिशत वास्तविक नुकसान को आधार मानकर आंकड़े राज्य सरकार को भेजे जाएं, ताकि पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा मिल सके।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रांत उपाध्यक्ष सोमाराम चौधरी, संभाग सह मंत्री हरिसिंह देवल, सैनिदान चारण सहित तहसील व स्थानीय स्तर के कई किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।
रानीवाड़ा में 100% फसलें स्वाहा, पर कागजों में सब 'हरा-भरा'? सर्वे के इस बड़े खेल पर भड़के किसान!
क्रॉप कटिंग के नाम पर लीपापोती का आरोप; किसान संघ ने दो टूक कहा— असली बर्बादी देखकर भेजो आंकड़े।

सर्कलन्यूज़® राजस्थान का डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
मारवाड़ और राजस्थान की हर हलचल पर सबसे तेज़ और सटीक नज़र: पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने व संपूर्ण राजस्थान के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी (CircleNews.in) पर।
यूट्यूब चैनल
वीडियो और ग्राउंड रिपोर्ट देखें
वीडियो खबरों, ग्राउंड रिपोर्टिंग और ब्रेकिंग लाइव अपडेट्स के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें और 🔔 घंटी के आइकन को दबाकर ताज़ा अपडेट्स पाएं।
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करेंविज्ञापन एवं सहयोग
विज्ञापन एवं बिज़नेस पार्टनरशिप
अपने व्यवसाय, संस्थान, ब्रांड या कार्यक्रम को लाखों पाठकों तक पहुंचाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के लिए अभी संपर्क करें।
9829441487 पर वाट्सअप करें📢 WhatsApp चैनल से जुड़ें फॉलो करें










पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां