राष्ट्रभक्ति और भक्ति के संगम से गूंजेगा रानीवाड़ा क्षेत्र, संतों के सानिध्य में सामाजिक एकता का होगा शंखनाद
रानीवाड़ा। क्षेत्र के सेवाड़ा गांव में आगामी 2 फरवरी (सोमवार) को आयोजित होने वाले 'विराट हिन्दू सम्मेलन' को लेकर फिजा पूरी तरह से धर्ममय और उत्साहपूर्ण हो गई है। पांच गांवों के इस सामूहिक महासंगम की सफलता के लिए आयोजन समिति ने पूरी ताकत झोंक दी है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ ही पोस्टर का विमोचन कर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
घर-घर दस्तक, भगवामय हुआ क्षेत्र समिति के सदस्य भरतसिंह ने बताया कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए ग्रामीणों में जबरदस्त जोश है। आयोजन के निमित्त घर-घर जाकर पीले चावल बांटकर जन-जन को आमंत्रित किया जा रहा है। समूचे क्षेत्र को भगवामय बनाने के लिए प्रत्येक घर पर भगवा पताकाएं फहराई जा रही हैं और मुख्य चौराहों पर भव्य बैनर लगाए गए हैं।
संतों का सानिध्य और राष्ट्रभक्ति के सुर सम्मेलन में विभिन्न मठों के पूज्य संतों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदु राष्ट्रवादी गायकों की प्रस्तुतियां रहेंगी, जो राष्ट्रहित और भक्ति से ओत-प्रोत भजनों के जरिए जनसमूह में नई ऊर्जा का संचार करेंगे। आयोजन के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की विशेष व्यवस्था की गई है।
सामाजिक समरसता का संदेश सेवाडा मण्डल के पांच गांवों — सेवाड़ा, कुड़ा, मोखातरा, सांतरू और हर्षवाडा का यह संयुक्त आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
पोस्टर विमोचन में उमड़ी भीड़ इस अवसर पर शैतानसिंह, प्रभुसिंह ऊमट, मोहनलाल राजपुरोहित, अर्जुनसिंह, वीरसिंह, दीपाराम चौधरी, मोतीसिंह, गोकलाराम देवासी, तनसिंह, जयकिशन बिश्नोई, भूताराम, पारसाराम, रूघनाथाराम, भाणाराम, निरंजन वैष्णव, गंगाराम मेघवाल, दलपतकुमार, सुमेरसिंह, विक्रमकुमार, सेधाराम, शिवलाल और सरतानाराम भील सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन और ग्रामीण मौजूद रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां