जालोर। ज्ञान चन्द्र यादव जिला पुलिस अधीक्षक जालोर द्वारा दीपसिंह एएसआई को नाबालिग बालिका के अपहरण की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई कर बालिका को सकुशल दस्तयाब करने एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने पर प्रशंसा पत्र मय 500 रूपये नकद धनराशि प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया।
बता देते है कि 10 मार्च को ग्राम पावटा में गैरसायलान उगमनाथ व मंगलनाथ, जाति कालबेलिया नाथ ने शांतिलाल वाल्मीकि के घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर उसकी नाबालिग लड़की को जबरदस्ती अपहरण कर ले जाने की घटना की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष जालोर से मिलने पर दीपसिंह सहायक उप निरीक्षक पुलिस, प्रभारी पुलिस चैकी उम्मेदपुर, पुलिस थाना आहोर द्वारा तत्परता से प्रभावी कार्यवाही की गई।
पुलिस ने दोनों गैरसायलों का पीछा कर पावटा से पलासिया रोड के पास धोकलनाथ के घर के बाहर बबुल की झाड़ियों से नाबालिग लड़की को दस्तीयाब किया तथा दोनों गैरसायलों को धारा 126,170 (1) बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।
इनके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पृथक से पंजीबद्ध किया गया, जो इनका कार्य अत्यंत ही सराहनीय होने से ज्ञान चंद्र यादव जिला पुलिस अधीक्षक जालोर द्वारा दीपसिंह सउनि को हौसला अफजाई हेतु प्रशंसा पत्र मय 500 रुपये नकद धनराशि से पुरुस्कृत किया गया।



