सेंदड़िया बालोतान के मंदिरों में चोरी का पर्दाफाश, आधा दर्जन से अधिक वारदातों का भी हुआ खुलासा
सर्कल न्यूज नेटवर्क आहोर (जालोर)। क्षेत्र में मंदिरों और बंद मकानों को निशाना बनाने वाली शातिर गमेती गरासिया गैंग का आहोर पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिरों में चोरी व तोड़फोड़ सहित सिरोही और जालोर जिले में करीब आधा दर्जन वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
घटना 22 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि की है। ग्राम सेंदड़िया बालोतान स्थित भगवान आदेश्वर जैन मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर घुसने का प्रयास किया। उसी रात चोरों ने सारणेश्वर महादेव मंदिर का ताला तोड़कर मूर्ति पर चढ़े पीली धातु के आभूषण चुरा लिए। प्रार्थी फूट derive/फूटरमल और महेन्द्रसिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस 2023 की धारा 331(4), 62(2), 305(ए) के तहत प्रकरण संख्या 174 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
वारदात का तरीका: गैंग के सदस्य नदी व सुनसान क्षेत्रों में अस्थाई छपरे बनाकर डेरा डालते थे। दिन के समय बबूल के पेड़ काटकर कोयला बनाने की आड़ में बंद मकानों व सूने मंदिरों की रेकी करते थे। रात होते ही कुल्हाड़ी, लोहे के सरिए और धारदार हथियारों से लैस होकर ताले व भंडारे तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
इन वारदातों का भी हुआ खुलासा: पूछताछ में आरोपियों ने सेंदड़िया बालोतान के आदेश्वर जैन मंदिर, सारणेश्वर महादेव मंदिर, माताजी मंदिर, आलवासा गांव के मल्लीनाथ पर्वत मंदिर में चोरी, सेंदड़िया गांव से दो मोटरसाइकिल चोरी, सिरोही जिले के रोवाड़ा स्कूल के ताले तोड़कर सामान चोरी और नया जोयला से मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें भी कबूल की हैं।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
- आरोपी 1: रमेश कुमार पुत्र दीताराम, जाति गमेती (गरासिया), निवासी बाकावास, पुलिस थाना बेकरिया, जिला उदयपुर।
- आरोपी 2: हुकाराम/हकसाराम पुत्र हरमाराम, जाति गमेती (गरासिया), निवासी बाकावास, पुलिस थाना बेकरिया, जिला उदयपुर।
पुलिस टीम में थानाधिकारी करणसिंह, सहायक उपनिरीक्षक छगनाराम, कांस्टेबल चंदू कुमार (477), शेरसिंह (424) और बंशीलाल (558) शामिल रहे। मामले में फरार अन्य साथियों लीलाराम व बेदाराम की तलाश और माल बरामदगी को लेकर अनुसंधान जारी है।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां