Homeराजस्थानसांभर झील | पक्षियों के संरक्षण के लिए जिला कलेक्टर सोनी ने...

सांभर झील | पक्षियों के संरक्षण के लिए जिला कलेक्टर सोनी ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

Published on

जिला स्तरीय अधिकारियों को सप्ताह में एक बार एवं स्थानीय अधिकारियों को प्रतिदिन झील क्षेत्र का निरीक्षण करने के दिए निर्देश – अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने किया प्रभावित इलाके का दौरा – मौके पर जाकर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

जयपुर, 27 अक्टूबर। जयपुर की सांभर झील में कुछ मृत पक्षी पाए जाने के बाद जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को पक्षियों के बेहतर एवं प्रभावी संरक्षण के लिए जिम्मेदारियां सौंपी हैं। 

जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देश पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती कुंतल बिश्नोई ने अवकाश के दिन रविवार को सांभर झील क्षेत्र में जाकर मौका मुआयना किया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।

गौरतलब है कि वर्ष 2019-20 में सांभर पक्षी त्रासदी के दौरान कई पक्षियों की मृत्यु हो गई थी। जिला कलेक्टर ने वर्तमान परिस्थितियों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग, नगर पालिका संभर लेक, पशुपालन विभाग, चिकित्सा विभाग वन विभाग पंचायती राज विभाग एवं संभर साल्ट लिमिटेड सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी है। 

जिला कलेक्टर ने जिला वन अधिकारी केतन कुमार को सांभर झील में पक्षियों के संरक्षण के लिए नोडल प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को सप्ताह में एक दिन तथा स्थानीय अधिकारियों को प्रतिदिन सांभर झील एवं आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए पाबंद किया है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

दूसरी खबर ये भी

रानीवाड़ा में ‘स्कूटी सिखाओ अभियान’ का समापन: 350 महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का ‘लाइसेंस’

लर्निंग लाइसेंस पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे, नवरात्र के उपलक्ष्य में तिलक लगाकर हुआ...

ओबीसी के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस का बड़ा मंथन: जयपुर में जुटी दिग्गजों की टोली

रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने बुलंद की पिछड़े वर्गों की आवाज, कहा— हर वर्ग...

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...

सड़कों पर सुरक्षा और विहार के लिए भूमि: जैन संतों के संकल्प पत्र की घोषणा को अमलीजामा पहनाने में जुटा जालोर प्रशासन

जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जारी किया आदेश, जिला स्तरीय समिति में...

शिक्षा की नई रोशनी: कागमाला के 21 ‘अनाम’ बच्चों को मिली ‘साक्षी’, भामाशाहों की पहल से संवरा भविष्य

कागमाला, 14 जुलाई। शिक्षा के अधिकार को केवल कागजों तक सीमित न रखकर उसे...

सफलता की कहानी: रानीवाड़ा में ‘ग्रामीण सेवा शिविर’ बना वरदान, वर्षों पुराना नाला खुला; किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

विशेष संवाददाता | जालोर/रानीवाड़ापरिचय:राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'ग्रामीण सेवा शिविर' ने हकीकत में...