Homeजोधपुरजोधपुर में ANTF की बड़ी कार्रवाई: 67 लाख की एमडी ड्रग्स के...

जोधपुर में ANTF की बड़ी कार्रवाई: 67 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ BSc और GNM पास शातिर तस्कर गिरफ्तार, एक कार भी जब्त

Published on

मध्य प्रदेश से कच्चा माल मंगाकर मारवाड़ में फैला रहा था तस्करी का जाल, पुलिस ने बिनावास टोल प्लाजा पर फिल्मी अंदाज में दबोचा

जोधपुर: राजस्थान पुलिस के मादक पदार्थ विरोधी कार्यबल (ANTF) ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक और बड़ा प्रहार किया है. जोधपुर जिले के कापरड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिनावास टोल प्लाजा के पास ANTF और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध सिंथेटिक ड्रग्स (एमडी) बरामद की है. इस कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 67 लाख रुपये मूल्य की एमडी जब्त की गई है तथा एक लग्जरी कार और आरोपी को दबोचा गया है.

आरोपी का पूरा नाम और पता

  • नाम: रामपाल धतरवाल पुत्र बाबूलाल
  • आयु: 31 वर्ष
  • निवास स्थान: धतरवालों की ढाणी, भीमसागर, पुलिस थाना लोहावट, जिला फलोदी (राजस्थान)

पढ़ाई में बीएससी-जीएनएम, फिर बना तस्कर

पकड़े गए आरोपी रामपाल ने पढ़ाई में बीएससी और जीएनएम (GNM) कर रखा है. उसने कुछ समय तक यश अमन हॉस्पिटल तथा होम केयर में भी काम किया, लेकिन कम आमदनी के कारण वह जल्दी और मोटा पैसा कमाने के लालच में डोडा पोस्त की तस्करी में उतर गया. अप्रैल 2018 में मध्य प्रदेश से डोडा पोस्त लाते समय उसे कोटा की आर.के. पुरम पुलिस ने पकड़ा था, जिसमें उसे सजा हुई और वह दिसंबर 2024 में लगभग 6 साल 8 महीने बाद जमानत पर बाहर आया था. जेल से छूटने के बाद भी उसकी फितरत नहीं बदली और उसने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर फिर से तस्करी शुरू कर दी.

ऐसे बिछाया था एमडी का नेटवर्क

राजस्थान में ANTF और स्थानीय पुलिस की सख्ती के चलते तस्करों ने सिंथेटिक ड्रग्स के निर्माण के लिए मध्य प्रदेश को सुरक्षित ठिकाना बना रखा था. आरोपी रामपाल जोधपुर क्षेत्र से केमिकल खरीदकर मध्य प्रदेश भेजता था और वहां के तस्करों से उसके बदले तैयार एमडी (MD) मंगवाकर मारवाड़ क्षेत्र में सप्लाई करता था.

फिल्मी स्टाइल में बिनावास टोल पर हुई घेराबंदी

ANTF टीम को पुख्ता सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट कार (रजिस्ट्रेशन नंबर RJ 19 CQ 0674) जोधपुर-जयपुर हाईवे एनएच-25 पर बिनावास टोल की तरफ आ रही है. सूचना पर टीम दो भागों में बंटकर निगरानी कर रही थी. जैसे ही संदिग्ध कार टोल पर पहुंची, पुलिस ने चारों तरफ से उसकी घेराबंदी कर स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे दबोच लिया. तलाशी के दौरान कार से 2 किलो 231 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद हुआ.

पुलिस की अपील

महानिरीक्षक पुलिस ANTF श्री विकास कुमार ने आमजन से अपील की है कि अपराधियों से जुड़ी कोई भी सूचना ANTF नियंत्रण कक्ष नंबर 0141-2502877 एवं व्हाट्सएप नंबर 9261225056 पर दी जा सकती है. सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा.

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सांचौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पांच साल से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश गुजरात से गिरफ्तार

आबकारी अधिनियम के प्रकरण में लंबे समय से तलाश थी, तकनीकी दक्षता और मुखबिर...

मारवाड़ राजपूत सभा चुनाव 2026: सरगर्मी तेज, बारह साल के कामकाज पर उठे तीखे सवाल—क्या बदलेगा नेतृत्व?

जोधपुर / बाड़मेर / जालोर: मारवाड़ राजपूत सभा के आगामी 30 अगस्त 2026 को...

रबारी समाज के आर्थिक सशक्तिकरण की ओर ऐतिहासिक कदम: डीसा में विधायक मावजीभाई देसाई के नेतृत्व में ‘गोपालक बिजनेस समिट’ संपन्न

युवाओं में स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने i-Hub और EDII जैसी प्रतिष्ठित संस्थाएं...

मुंबई की झोपड़पट्टी से मिली वाव की लापता युवती: पुलिस ने 23 वर्षीय आयशा को परिजनों से मिलाया

टेक्निकल सर्विलांस और ह्यूमन इंटेलिजेंस के दम पर पुलिस को मिली सफलता; युवती बोली-...

दूसरी खबर ये भी

मारवाड़ राजपूत सभा चुनाव 2026: सरगर्मी तेज, बारह साल के कामकाज पर उठे तीखे सवाल—क्या बदलेगा नेतृत्व?

जोधपुर / बाड़मेर / जालोर: मारवाड़ राजपूत सभा के आगामी 30 अगस्त 2026 को...

सूर्य नगरी में खिलेगा कमल? भाजपा ने रानीवाड़ा के पूर्व विधायक देवल पर लगाया बड़ा दांव

जोधपुर नगर निगम निकाय चुनाव के प्रभारी बने नारायण सिंह देवल, संगठन के पुराने...

रेल मंत्री का ’45 दिन’ वाला वादा फिसड्डी, चेन्नई-भगत की कोठी ट्रेन को लेकर जनता का धैर्य जवाब दे गया

महीनों बीतने के बाद भी नहीं शुरू हुई ट्रेन की दैनिक सेवा, तमिलनाडु से...

जोधपुर रेंज में पुलिस निरीक्षकों के बंपर तबादले, देखें पूरी सूची

जोधपुर। कार्यालय महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज द्वारा प्रशासनिक आधार पर एक बड़ा फेरबदल करते हुए...

5+5=25: ANTF का लगातार 5वें दिन 5वां बड़ा धमाका, 25 हजार का इनामी ड्रग सरगना जोधपुर से गिरफ्तार

होटल के धंधे में मंदी आई तो चुना नशा तस्करी का रास्ता, 'ऑपरेशन मरुशम्बूक'...

मानवता की मशाल: भारती हॉस्पिटल ने मात्र दो हज़ार में कराई नॉर्मल डिलीवरी

चिकित्सा जगत में सेवा की नई परिभाषा सर्कल न्यूज़ नेटवर्क की विशेष रिपोर्ट, रेवदर। राजस्थान...

रेल मंत्री की अनूठी पहल: बीकानेर में रेलवे कर्मियों संग जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं, यात्रियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क बीकानेर। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री...