Homeन्यूज़रानीवाड़ा के कागमाला गांव में बवाल: पांजरापोल गौशाला की जमीन का अवैध...

रानीवाड़ा के कागमाला गांव में बवाल: पांजरापोल गौशाला की जमीन का अवैध हस्तांतरण रोकने उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Published on

गौशाला की जमीन हड़पने की साज़िश!

जालोर/रानीवाड़ा। गौवंश के लिए समर्पित पावन भूमि के अवैध हस्तांतरण को लेकर रानीवाड़ा उपखण्ड क्षेत्र के कागमाला गांव में जबरदस्त रोष व्याप्त है। गांव के दर्जनों ग्रामीणों और गौशाला ट्रस्टियों ने मिलकर पांजरापोल जीवदया गौशाला की जमीन का अवैध बेचान (बिक्री) रोकने की मांग करते हुए शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी (SDM) और तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा।


क्या है पूरा मामला?

कागमाला गांव में स्थित यह पांजरापोल गौशाला पिछले कई वर्षों से जैन समाज द्वारा संचालित है और यहाँ सैकड़ों गोवंश का आश्रय स्थल है। गौशाला के ट्रस्टी केसरीमल शांतिलाल जैन ने बताया कि गौशाला तीन खसरा संख्याओं (1297/736, 737, और 740) पर संचालित है, जिस पर गौशाला का ट्युबवैल, टीन शेड और गौवंश का आश्रय स्थल बना हुआ है।

समिति ने बताया कि इस भूमि का आवासीय रूपांतरण करवाने के लिए, इसे गांव के ही कुछ व्यक्तियों—तलकाराम भील, छोगा राम भील और मोवाराम भील—के नाम करवाई गई थी। बाजार भाव में जमीन की कीमत बढ़ने से पहले ही गौशाला समिति ने खाता धारकों को बाजार कीमत अदा कर दी थी।

नियत में खोट, जमीन का अवैध बेचान

ट्रस्टी केसरीमल मुथा ने आरोप लगाया कि बाजार भाव में जमीन की कीमत बेतहाशा बढ़ने के बाद उक्त खाता धारकों की नियत में खोट आ गया। उन्होंने गौशाला समिति की सहमति के बिना ही, यह बेशकीमती जमीन गांव के ही कृष्ण कुमार देवासी और वरधाराम देवासी को बैचान (बिक्री) कर दी।

मुथा ने चेतावनी दी कि यदि यह अवैध हस्तांतरण नहीं रोका गया, तो पांजरापोल गौशाला में पल रहे सैकड़ों गोवंश के लिए गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा, क्योंकि यह जमीन उनके मुख्य आश्रय और पानी के स्रोत के लिए महत्वपूर्ण है।

पूर्व विधायक देवल से भी दखल की मांग

इस संवेदनशील मामले को लेकर ग्रामीणों और ट्रस्टियों ने पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल से भी मुलाकात की और उनसे गौवंश के हित में उचित और त्वरित कार्रवाई करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने वाले ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी से मांग की है कि:

  1. बेचान की गई आराजी भूमि का हस्तांतरण तुरंत रोका जाए।
  2. उक्त भूमि का नामांतरण (Mutation) गौशाला समिति ‘जीवदया गौशाला पांजरापोल समिति’ के नाम पर दर्ज किया जाए।

इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में ट्रस्टी केसरीमल मुथा, प्रकाश मुथा के साथ बजरंग हिंद से नेपाल सिंह देवल, मंगल सिंह सोलंकी, उम्मेद सिंह बी देवल, पूर्व डेलीगेट कृष्णकुमार देवासी, चतरा राम देवासी, पारस खान कोटवाल, आसाराम देवासी, अशोक कुमार भील, मनीष मुथा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन ने ग्रामीणों को मामले की जाँच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...