जालोर। जिला निर्वाचन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत पंच और सरपंच पदों के लिए नामांकन, संवीक्षा, नाम वापसी और मतदान की समय-सारणी तय की गई है। चुनाव जिले की 7 पंचायत समितियों (आहोर, जालोर, भाद्राजून, सायला, भीनमाल, उम्मेदाबाद और जसवंतपुरा) की ग्राम पंचायतों में होंगे।

ऐसा रहेगा कार्यक्रम
- नामांकन: 29 अक्टूबर को सुबह 8:00 से 11:00 बजे तक, संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रिटर्निंग अधिकारी (RO) के समक्ष
- संवीक्षा: उसी दिन सुबह 11:30 बजे से
- नाम वापसी: उसी दिन दोपहर 2:00 बजे तक
- अंतिम सूची और चुनाव चिह्न: नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त होते ही, दोपहर 2:00 बजे के बाद
- मतदान: 30 अक्टूबर को सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक
निष्पक्ष और व्यवस्थित चुनाव के लिए प्रशासन ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों और कार्मिकों को निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां