जालोर पंचायत चुनाव: शिकायतों के निपटारे के लिए IAS ओम प्रकाश जैन बने पर्यवेक्षक, सर्किट हाउस में रहेंगे उपलब्ध
जालोर (विशेष संवाददाता): जिले में होने वाले पंचायतीराज आम चुनाव 2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ी तैनाती की है। आयोग ने माणिक्य लाल वर्मा जनजातीय अनुसंधान संस्थान, उदयपुर के निदेशक एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ओम प्रकाश जैन को जालोर जिले के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
सर्किट हाउस के कमरा नंबर 1 में रहेंगे पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया की निगरानी और व्यवस्थाओं को परखने के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक जिला मुख्यालय पर मौजूद रहेंगे। वे जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस के कमरा नंबर 1 में ठहरेंगे।
सीधे दर्ज करा सकेंगे चुनावी शिकायतें चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन, धांधली या चुनाव से संबंधित किसी भी तरह की समस्या और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए आमजन सीधे पर्यवेक्षक महोदय से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक लैंडलाइन नंबर जारी किया गया है।
- पर्यवेक्षक: श्री ओम प्रकाश जैन (आईएएस)
- निवास स्थान: सर्किट हाउस, कमरा नंबर 1, जालोर
- सीधा संपर्क सूत्र (फोन): 02973-222040
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आमजन और प्रत्याशियों से अपील की है कि निष्पक्ष चुनाव संचालन में सहयोग करें और किसी भी चुनावी अनियमितता की सूचना तत्काल निर्धारित माध्यमों पर दर्ज कराएं।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां