सर्कल न्यूज़ नेटवर्क
सांचौर / रानीवाड़ा। सांचौर और रानीवाड़ा क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी और जरूरी खबर सामने आई है। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (RVPNL) के 220 KV GSS सांचौर द्वारा 132 KV सांचौर फीडर की हाइट (ऊंचाई) बढ़ाने का तकनीकी कार्य किया जाएगा। इस मेंटेनेंस व निर्माण कार्य के चलते लगातार 3 दिन (करीब 59 घंटे) तक बड़े स्तर पर विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

जोधपुर डिस्कॉम (रानीवाड़ा) के अधिशासी अभियंता भरत देवड़ा द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार:
-
कटौती की अवधि: दिनांक 22 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) सुबह 7:00 बजे से लेकर 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार) शाम 6:00 बजे तक।
-
पूर्ण रूप से प्रभावित क्षेत्र: 132 KV GSS सांचौर से संचालित होने वाले समस्त 33 KV फीडरों की विद्युत आपूर्ति इस समयावधि के दौरान पूरी तरह बंद रहेगी।
कृषि विद्युत आपूर्ति भी रहेगी प्रभावित:
अधिशासी अभियंता ने बताया कि 33 KV पथमेड़ा फीडर (जिसके अंतर्गत 33/11 KV GSS कटो़ल और पांचला आते हैं) तथा 33 KV दाता फीडर (जिसके अंतर्गत 33/11 KV GSS दाता, बड़सम और हाडेतर शामिल हैं) से जुड़े सभी ग्रामीण इलाकों में कृषि कार्य हेतु मिलने वाली बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
डिस्कॉम प्रशासन ने आम उपभोक्ताओं और किसानों से अपील की है कि वे बिजली बंद रहने की अवधि को ध्यान में रखते हुए पानी के भंडारण और अन्य आवश्यक कार्यों का अग्रिम प्रबंध कर लें, जिससे शटडाउन के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां