सर्कल न्यूज़ नेटवर्क
सांचौर। जिले में मादक पदार्थ तस्करों और अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सांचौर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सांकड़ पुलिस चौकी टीम ने त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए 5 किलो 308 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
उच्चाधिकारियों के सुपरविजन में हुई कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इंदौलिया के कुशल निर्देशन में अंजाम दी गई। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सांचौर) आवड़दान रतनू तथा वृत्ताधिकारी (आरपीएस सांचौर) अरविंद जांगिड़ के निकट सुपरविजन और थानाधिकारी नेमाराम चौधरी के नेतृत्व में सांकड़ पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई सुरेंद्र सिंह राव मय जाब्ता द्वारा इलाके में प्रभावी नाकाबंदी और गश्त की गई।
नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़ा तस्कर
गश्त व संदिग्धों की चेकिंग के दौरान सांकड़ पुलिस चौकी टीम ने संदिग्ध गतिविधि दिखने पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5 किलो 308 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से अवैध मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी वीरमाराम उर्फ लूबाजी बिश्नोई (निवासी: लाछीवाड़ का गोलिया) को एनडीपीएस एक्ट के तहत हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
सप्लायर और खरीददार नेटवर्क की पड़ताल शुरू
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है कि वह यह खेप कहां से लेकर आया था और क्षेत्र में इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध नशे के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए इस कड़ी से जुड़े अन्य सप्लायरों व खरीदारों के ठिकानों पर भी दबिश दी जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट: सर्कल न्यूज़ नेटवर्क









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां