राजस्थान में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी का संगठन पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुका है। भाजपा ने अपने सबसे मजबूत स्तंभ ‘किसान मोर्चा’ को हाई अलर्ट पर रखते हुए पूरे प्रदेश में अपनी रणनीतिक घेराबंदी तेज कर दी है। जमीनी स्तर पर बेहद मजबूत पकड़ और ‘पन्ना प्रमुख’ स्तर तक भाजपा की सक्रिय पैठ के चलते इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी के नेतृत्व में पंचायती राज चुनाव-2026 के मद्देनजर प्रदेश के सभी जिलों में जिला प्रभारियों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी गई है।
इस महा-रणनीति के तहत सबसे ज्यादा चर्चा जालौर जिले की है, जहाँ भाजपा किसान मोर्चा ने कद्दावर व बेहद सक्रिय नेता नरपत चारण को जिला प्रभारी नियुक्त किया है। माउंट आबू में व्यवसाय करने वाले नरपत चारण भाजपा संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों और पदों का सफल निर्वहन कर चुके हैं। हाल ही में माउंट आबू नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनवाने में उनकी रणनीति और प्रभारी के तौर पर निभाई गई भूमिका बेहद अहम रही थी। उनकी इस सक्रिय कार्यशैली और संगठनात्मक दक्षता को देखते हुए किसान मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
छात्र राजनीति की तपोभूमि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के संस्कारों से तपे, संगठन की रणभूमि में सदैव अग्रणी रहने वाले नरपत चारण भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) राजस्थान के पूर्व प्रदेश महामंत्री के रूप में युवाओं की हुंकार बनकर उभरे हैं। भारत सरकार के दूरसंचार मंत्रालय के सदस्य के रूप में अपनी दूरदर्शी और प्रखर प्रशासनिक क्षमता का लोहा मनवाने वाले चारण माउंट आबू मोटरसाइकिल एसोसिएशन के अध्यक्ष के दायित्व को भी पूरे वेग और ऊर्जा के साथ संभाल रहे हैं। संघर्षों की भट्टी में तपकर कुंदन बने नरपत चारण का राजनीतिक व सामाजिक जीवन चुनौतियों के सीने पर पैर रखकर आगे बढ़ने का जीवंत प्रमाण है; संगठन का दायित्व हो या चुनावी चक्रव्यूह, उनका अदम्य साहस, पैनी रणनीतिक दृष्टि और निष्ठा उन्हें किसी भी राजनीतिक संग्राम का अपराजेय महारथी सिद्ध करती है।
जालौर जिला प्रभारी बनने के बाद दूरभाष पर बातचीत करते हुए नरपत चारण ने सीधे शब्दों में ताल ठोकते हुए कहा कि पार्टी पन्ना प्रमुख से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक एक मजबूत कड़ी से कड़ी जोड़कर चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने पूरा विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुट मेहनत के दम पर जालौर जिले में निसंदेह भाजपा का ही जिला प्रमुख बनेगा।
प्रदेश भर के जिलों में नियुक्त किए गए किसान मोर्चा के प्रभारी:
प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, बीकानेर शहर में सतपाल कासनिया व शिवमांझू, बीकानेर देहात में भींयाराम पटेल, श्रीगंगानगर में सुशील जोशी व जितेन्द्र सिंह राजवी, हनुमानगढ़ में गुरजंट सिंह धारीवाल व सरदारमल यादव, चूरू में श्याम सिंह राजावत व विकास चौधरी, झुंझुनूं में ओमप्रकाश खिचड़, सीकर में सूरज सोनी व बलवीरसिंह जावड़, जयपुर शहर में धर्मेन्द्र कुन्तल व सुरजीत शर्मा, जयपुर देहात दक्षिण में केशव शर्मा व शर्मिला मीणा, जयपुर देहात उत्तर में राजेश गुर्जर व कैलाश चटवाड़ा, कोटपूतली-बहरोड़ में गौरी कुमावत व भूपेन्द्र सिंह चौधरी, अलवर दक्षिण में राजकुमार यादव व रतनसिंह तंवर तथा अलवर उत्तर में प्रवीण यादव व राहूल सैनी को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं दौसा में कमल कटारिया व जितेन्द्र झा, भरतपुर में जयवीर पोसवाल, डीग-कुम्हेर में अमन गोयल, धौलपुर में कुंवरसिंह ततामड़, करौली में विक्रम सिंह गुर्जर व विशाल भारद्वाज, सवाई माधोपुर में सत्येन्द्र त्यागी व लोहित प्रताप सिंह चौहान, अजमेर शहर में मोनिका दुबे, अजमेर देहात में शंकर चौधरी, ब्यावर में चिराग चौधरी व धर्मराज चौधरी, नागौर शहर में राम किशन खिचड़ व कैलाशदान चारण, नागौर देहात में नीरज शर्मा, भीलवाड़ा में विजय शर्मा व प्रसून शुक्ला, टोंक में कर्णसिंह यादव व कैलाश सोनी, जोधपुर शहर में चन्द्रमोहन जोशी, जोधपुर देहात दक्षिण में पप्पूराम बिश्नोई, जोधपुर देहात उत्तर में ईश्ववजीत सिंह, पाली में रावताराम बिजारणियां, सिरोही में रमेश सेन (रामसीन), बाड़मेर में ओम प्रकाश सेवक, बालोतरा में पहाड़सिंह राव, जैसलमेर में अनुश्री पूनियां, राजसमंद में पूरसिंह, उदयपुर शहर में नरेन्द्र वैष्णव व नरेश अग्रवाल, उदयपुर देहात में कर्नल सिंह चौहान, सलूम्बर में हंसराज सिंह राजावत, बांसवाड़ा में मोतीसिंह रावत, डूंगरपुर में तुषार जिन्दल, प्रतापगढ़ में लक्ष्मणसिंह चारण, चित्तौड़गढ़ में गजेन्द्र चौधरी व नागेश देवासी, कोटा शहर में गणेश पालीवाल, कोटा देहात में महेन्द्र कुमार शर्मा, बूंदी में शिवजीलाल चौधरी, बांरा में पवन दिलावर एवं झालावाड़ में जयेश मण्डावत को जिला प्रभारी बनाया गया है।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां