जयपुर/जालौर: आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह सजग और रणनीतिक मोड़ में नजर आ रही है। संगठन को जमीनी स्तर पर चुस्त-दुरुस्त और अपडेट करने की कवायद के तहत कांग्रेस नेतृत्व द्वारा सक्रिय एवं ऊर्जावान चेहरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के घटक 'राजीव गांधी पंचायती राज संगठन-राजस्थान' द्वारा जारी संगठनात्मक सूची में युवा और जुझारू नेत्री सुष्मिता गर्ग को जालौर जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. यादव के अनुमोदन से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, पंचायती राज चुनाव 2026 के मद्देनजर राज्य के विभिन्न जिलों में प्रभारियों की घोषणा की गई है। इस सूची में सुष्मिता गर्ग को जालौर जिले के चुनावी दायित्व और समन्वय की कमान सौंपी गई है। आदेश के अनुसार, जिला प्रभारी स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व, प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर चुनावी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
छात्र राजनीति से उभरा सक्रिय चेहरा
सुष्मिता गर्ग लंबे समय से कांग्रेस के विभिन्न अग्रिम संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में अपनी राजनीतिक पहचान बनाने वाली सुष्मिता वर्तमान में महिला कांग्रेस जालौर की जिला प्रवक्ता के साथ-साथ एनएसयूआई (NSUI) में प्रदेश सचिव के पद पर भी कार्यरत हैं। छात्र राजनीति से लेकर महिला कांग्रेस तक लगातार सक्रिय रहने और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने उन पर यह बड़ा भरोसा जताया है।
सुष्मिता गर्ग की इस नियुक्ति पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए विश्वास जताया है कि उनके अनुभव और सक्रियता से जालौर जिले में संगठन को नई मजबूती और गति मिलेगी।

सूची के अनुसार विमल भाटी को चूरू, कीर्ति कछावा को सिरोही, नितेश सोनी को जयपुर पश्चिम, गुलाबचंद मीणा को झालावाड़, राजकुमार राठी को झुंझुनू, भगवत सिंह करेड़ा को राजसमंद, लक्ष्मीनारायण मीणा को कोटा, रामचरण मीणा को करौली, अशोक जैन को भीलवाड़ा तथा इकबाल नागौरी को नागौर का प्रभारी बनाया गया है।
वहीं स्वरूप सिंह राजपुरोहित को जैसलमेर, शिवनारायण सैनी को टोंक, राजाराम बेनीवाल को दौसा, पंकज उपाध्याय को चित्तौड़गढ़, राजेन्द्र सोड़ा को बूंदी, अशोक कुमार शर्मा को डीग, प्रीति मौर्या को जयपुर (पूर्व), धर्मेश प्रसाद को ब्यावर, रमेश राणा को सवाई माधोपुर, योगेश मीणा को डीडवाना, शैलेश शर्मा को अजमेर, बनवारी लाल कुड़ी को सीकर, भूपेन्द्र बोस को बालोतरा, सत्यनारायण मीणा को बारां, रामदयाल जी को फलौदी, रामकिशन मीणा को अलवर, अजय सिंह यादव को कोटपुतली बहरोड़, सुल्तान सिंह को नीम का थाना, हिदायतुल्ला को उदयपुर एवं निशान्त चुग को गंगानगर का जिला प्रभार सौंपा गया है।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां