मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई शराब की भारी खेप, पांच दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई:
- चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही थी शराब, ट्रक में मिट्टी के नीचे बनाए थे गुप्त बॉक्स

आबूरोड रीको (सिरोही): अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबूरोड रीको थाना पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान चंडीगढ़ से तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब के 503 कार्टून जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में महज पांच दिनों के भीतर पुलिस की यह दूसरी सबसे बड़ी कार्रवाई है, जिससे शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
गुप्त खानों में मिट्टी के नीचे छिपाई थी शराब कार्यालय थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मावल पुलिस चौकी पर सघन नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान गुजरात की तरफ जा रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। ट्रक के अंदर शातिर तरीके से गुप्त बॉक्स बनाए गए थे, जिनमें मिट्टी के नीचे चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब की खेप छुपकार ले जाई जा रही थी। वाहन चालक मौके पर शराब से जुड़ा कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
गिरफ्तार मुल्जिम का विवरण
- नाम: लाडूराम
- पिता का नाम: भाखरा राम विश्नोई
- आयु: 51 वर्ष
- निवासी: तेतरोल, पुलिस थाना चितलवाना, जिला जालौर
पुलिस ने आरोपी लाडूराम को गिरफ्तार कर ट्रक और शराब के कुल 503 कार्टून जब्त कर लिए हैं। आरोपी से पूछताछ कर इस तस्करी के नेटवर्क और शराब की सप्लाई देने वालों के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम और अधिकारी यह पूरी कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ (आई.पी.एस.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरसिंह चौहान और वृताधिकारी जितेन्द्रसिंह के सुपरविजन में संपन्न हुई।

मौके पर कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत ने किया। इस विशेष छापेमारी टीम में सहायक उप निरीक्षक भवानीसिंह के साथ कांस्टेबल दिलीपसिंह (850), बाबूसिंह (742), प्रकाश (55), पवनसिंह (266), राजूराम (712) और जूठाराम (546) शामिल रहे।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां