सावन के तीसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, राजपुरोहित का हुआ भव्य स्वागत
रानीवाड़ा, जालोर। सावन का तीसरा सोमवार जालोर जिले में शिवभक्ति के अनूठे रंग लेकर आया। रानीवाड़ा क्षेत्र के तमाम शिवालयों में अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा, और हर तरफ 'बम-बम भोले' के जयकारे गूंजते रहे। इसी कड़ी में, सेवाड़ा गांव स्थित ऐतिहासिक पातालेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब देखते ही बन रहा था। सुबह होते ही मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भर गया, जहाँ श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर महादेव के दर्शन किए और शिवलिंग का अभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की।
राजपुरोहित ने मांगी खुशहाली की दुआ इस पावन अवसर पर, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित भी सेवाड़ा पहुंचे और पातालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर जिले की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। जिलाध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला सेवाड़ा दौरा था, जिस पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत-सत्कार किया। इस दौरान उनके साथ किसान नेता हिराराम चौधरी, युवा नेता गमन देवासी और चन्दन सिंह राणावत भी मौजूद रहे। समूचे क्षेत्र में महादेव की भक्ति और जयकारों का उत्साह चरम पर था।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां