जालोर 26 मार्च। खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत गिव-अप अभियान को लेकर प्रवर्तन निरीक्षक पदमा चौधरी ने बुधवार को पंचायत समिति सभागार में आहोर उपखण्ड के राशन डीलर्स की बैठक ली।
बैठक में प्रवर्तन निरीक्षक पदमा चौधरी ने गिव-अव अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करने की बात कहते हुए जानकारी दी कि अपात्र व्यक्ति विभाग के पोर्टल https://rrcc.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर अपना नाम हटवा सकते हैं। 31 मार्च के पश्चात् अपात्र लोगों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी। बैठक में राशन वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए आईरिश कैप का वितरण किया गया।
बैठक में राशन डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरसिंह दान, मादाराम, चतराराम, देवाराम, विजेन्द्रसिंह, हनीफ खां इत्यादि उपस्थित रहे।
