Homeजालोरशिक्षा के क्षेत्र में भामाशाहों का सहयोग अतुलनीय-जिला कलक्टर

शिक्षा के क्षेत्र में भामाशाहों का सहयोग अतुलनीय-जिला कलक्टर

Published on

राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोनारिया तुरा के नवनिर्मित भवन का हुआ लोकार्पण

जालोर 7 जून। सायला पंचायत समिति क्षेत्र में भामाशाह श्रीमती जीणी देवी पत्नी भीखारामजी सुन्देशा परिवार के सहयोग से राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोनारिया तुरा के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण समारोह जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सायला प्रधान श्रीमती ढोमी देवी, जिला परिषद सदस्य श्रीमती गुलाबी देवी, सरपंच चन्दा कंवर, दीपसिंह धनानी व पुखराज विराणा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जालोर जिले के भामाशाहों का सहयोग अतुलनीय है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में पढ़-लिखकर आगे बढ़ने एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की बात कही। उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोनारिया तुरा के भवन का नवनिर्माण में सहयोग करने पर भामाशाह श्रीमती जीणी देवी पत्नी भीखारामजी सुन्देशा व उनके परिवार का आभार जताते हुए भामाशाह का माल्यार्पण व साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोनारिया तुरा के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा विद्यालय भवन का अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर सायला उपखण्ड अधिकारी सूरजभान विश्नोई, तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक भेराराम, सीबीईओ भंवरलाल परमार, पूर्व प्रधान रामप्रकाश चौधरी, बलवंतसिंह तुरा, राजु माहेश्वरी, नरपतसिंह, ज्योतिबा फूल मंच के प्रदेश सचिव नाथू सोलंकी सहित भामाशाह परिवार के सदस्य व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

नशा मुक्त समाज की ओर एक अनूठी पहल: मालवाड़ा में सजेगी जागरूकता की अलख, युवाओं को मिलेगी नई दिशा

सरस्वती विद्या मंदिर शिक्षण समिति, सामाजिक सरोकार प्रकल्प और नई किरण नशा मुक्ति केन्द्र...

बिना आबादी के आरक्षण का फेर: जहां एक भी वोटर नहीं, वहां तय हो रही आरक्षित सीट!

जालोर के वरिष्ठ समाजसेवी हीराचन्द भण्डारी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व चुनाव आयोग को भेजा...

कैमरे बंद, मोबाइल बंद: चुनाव में पत्रकारों के प्रवेश पर नई गाइडलाइन जारी

नगरीय निकाय चुनावों में बूथ और मतगणना केंद्र पर फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी पर लगा प्रतिबंध, पास...