स्टेडियम, बस स्टैंड का होगा कायाकल्प, ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण; पीएम आवास व स्वनिधि योजना के चेक बांटे
सर्कल न्यूज नेटवर्क जालोर/सायला। राज्य सरकार आमजन के सर्वांगीण विकास और मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह बात राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने रविवार को सायला ब्लॉक में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह में कही। मुख्य सचेतक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस समारोह में क्षेत्र को कुल 10.25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली। कार्यक्रम में अतिथियों का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर पारंपरिक स्वागत किया गया।

3.77 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण नगर पालिका सायला क्षेत्र में 3.77 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसमें 2.27 करोड़ की सड़क व नाली निर्माण, 80 लाख की लागत से घर-घर कचरा संग्रहण वाहन, 20 लाख की लागत से अम्बेडकर ई-लाइब्रेरी का पुनरुद्धार तथा 50 लाख की लागत से 200 स्ट्रीट लाइट व डिवाइडर निर्माण कार्य शामिल हैं।
6.48 करोड़ के नए कार्यों की रखी नींव क्षेत्र में 6.48 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ। इसमें 3.25 करोड़ रुपये से नगर पालिका स्टेडियम का संपूर्ण रिनोवेशन व पुनर्निर्माण, 65 लाख से बस स्टैंड पुनरुद्धार, 50 लाख से वीराणा तिराहे पर उद्यान निर्माण, 20 लाख से श्मशान विकास, 50 लाख से विभिन्न स्थानों पर हाई मास्क व सेमी हाई मास्क लाइटें, 80 लाख से सीवरेज, लाइट व सड़क मरम्मत और 25 लाख रुपये से 500 स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य शामिल हैं।
लाभार्थियों को बांटे चेक और डस्टबिन समारोह के दौरान पीएम आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपये तथा पीएम स्वनिधि योजना के तहत 80 रेहड़ी-पटरी वेंडर्स को 15-15 हजार रुपये के सहायता चेक सौंपे गए। साथ ही कचरा पृथक्कीकरण को बढ़ावा देने के लिए 'हर घर डस्टबिन योजना' के तहत 328 बीपीएल परिवारों को चार रंगों (लाल, हरा, नीला व काला) के डस्टबिन वितरित किए गए।
स्वागत भाषण रामप्रकाश चौधरी ने दिया और आभार अधिशासी अधिकारी सुशील राजपुरोहित ने जताया। मंच संचालन नवाराम सुथार ने किया।
कार्यक्रम में प्रशासक सूरजभान बिश्नोई, पुखराज राजपुरोहित, उदयसिंह दादाल, राजेन्द्र माहेश्वरी, मांगीलाल राजपुरोहित, बलवन्तसिंह तूरा, विक्रमसिंह दहिया, राहुल भंडारी, मांगीलाल फोलामुथा, रमेश राणा, जब्बरसिंह चौराउ, मुकुन्द दवे, मुल्तानमल आचार्य, रमेश आचार्य, अशोक वैष्णव, पन्नालाल घांची, पारसाराम राणा, सुरेन्द्रसिंह रावणा, विजय आचार्य, प्रशांत रावल, मोहन वीरा, भंवर सरगरा, रामलाल वीरा, देवेश अग्रवाल, जगदीश राजपुरोहित, कपिल त्रिवेदी, जितेंद्र माली, जगदीश पुनिया, मयंक देवड़ा, महेन्द्र वैष्णव, नरेन्द्र गहलोत, बाबू खान सहित स्थानीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां