पुलिस ने दबोचा आरोपी विराणा सरहद की घटना, सायला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार
सर्कल न्यूज नेटवर्क सायला (जालोर)। मनरेगा कार्य से घर लौट रही एक महिला के साथ सुनसान रास्ते पर छेड़छाड़, मारपीट और लज्जा भंग करने के मामले में सायला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 21 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे की है, जब पीड़िता विराणा गांव में मनरेगा कार्य खत्म कर अकेली अपने घर लौट रही थी। विराणा सरहद में सिडप फांटा की ओर जाने वाले आम रोड के पास गौचर भूमि में सुनसान जगह देखकर एक युवक ने महिला का रास्ता रोक लिया। आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की, उसके कपड़े फाड़ दिए और जबरन खींचकर सड़क किनारे झाड़ियों में ले जाकर लज्जा भंग करने की कोशिश की।
वारदात के बाद अभय कमांड सेंटर से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पीड़िता अपने परिजनों के साथ मिली। घायल अवस्था में पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सायला पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने पुलिस को पर्चा बयान दिया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 74 और 76 के तहत प्रकरण संख्या 220 दर्ज कर जांच शुरू की।
जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा और वृत्ताधिकारी गौतम जैन के सुपरविजन तथा थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई टीम में सहायक उपनिरीक्षक रूपाराम और कांस्टेबल दिनेश कुमार शामिल रहे।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
- नाम: देवीसिंह
- पिता का नाम: सुरसिंह दहिया राजपूत
- उम्र: 23 वर्ष
- निवासी: ककाडी नाडी, सायला, पुलिस थाना सायला, जिला जालोर









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां