सांचौर और चितलवाना उपखंड क्षेत्रों के लिए यह खबर विकास की नई डगर खोल रही है। राज्य सरकार ने शनिवार को सांचौर से सरवाना और चितलवाना से झाब को नवीन पंचायत समिति बनाने की घोषणा कर दी है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई है। सरवाना में 32 और झाब में 24 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। इन दोनों नई पंचायत समितियों के बनने के बाद से अब 56 ग्राम पंचायतों के लाखों ग्रामीणों को अपने दैनिक प्रशासनिक कार्यों के लिए लंबी डूरी तय नहीं करनी पडे़गी। क्षेत्र के ग्रामीणों ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिह राव बोरली का विशेष रूप से धन्यवाद व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष ने ही सरवाना और झाब को पंचायत समिति बनाने की मांग को पुरजोर तरीके से सरकार के समक्ष रखा था, जिसमें जालौर-सिरोही पूर्व सांसद देवजी एम पटेल का खास सहयोग रहा, साथ ही पूर्व जिला प्रमुख वंने सिंह गोहिल, चितलवाना पूर्व प्रधान हनुमान प्रसाद भादू, सत्यपुर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह सरवाना, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह झाब और झाब पूर्व मंडल अध्यक्ष रामगोपाल बुंडिया ने भी सहयोग किया। इस घोषणा के बाद से दोनों ही क्षेत्रों में पूर्व जिलाध्यक्ष राव बोरली को धन्यवाद व शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस फैसले से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां