Homeजालोरसरवानाममतामयी माता के गहने चुराने वाले पर गिरी खाकी की गाज: ढब्बावाली...

ममतामयी माता के गहने चुराने वाले पर गिरी खाकी की गाज: ढब्बावाली माताजी मंदिर चोरी का पर्दाफाश, एक शातिर गिरफ्तार

Published on

सरवाना (सांचौर)। आस्था के केंद्रों को निशाना बनाने वाले पापियों के खिलाफ सरवाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। क्षेत्र के प्रसिद्ध [खालसवी] स्थित ढब्बावाली माताजी मंदिर में ताला तोड़कर मूर्ति के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक शातिर आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी ने कबूल किया है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

सांचौर पुलिस की स्पेशल टीम ने बुना जाल

इस सनसनीखेज नकबजनी की वारदात के बाद इलाके के श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश था। मामले की गंभीरता को देखते हुए:

  • आवडदान रत्नू (RPS, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सांचौर) के निर्देशन में,
  • जयराम मुंडेल (RPS, वृत्ताधिकारी, सांचौर) के निकटतम सुपरविजन में,
  • मोहनलाल (थानाधिकारी, सरवाना) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने तकनीकी इनपुट और मुखबिरों के तंत्र को सक्रिय कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू की। आखिरकार पुलिस की पैनी नजर एक संदिग्ध पर जाकर टिकी।

घेराबंदी कर दबोचा, उगल दिया राज

पुलिस ने सरहद पर घेराबंदी कर संदिग्ध सहीराम पुत्र भागीरथराम बिश्नोई (उम्र 29 साल), निवासी भारते की बेरी (थाना धोरीमन्ना, जिला बालोतरा) को दस्तयाब किया।

जब पुलिस ने थाने लाकर उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो वह ज्यादा देर तक झूठ नहीं टिक सका। सहीराम ने आखिरकार घुटने टेक दिए और स्वीकार किया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ढब्बावाली माताजी के मंदिर का ताला तोड़ा था और मां की मूर्ति पर सजे कीमती आभूषण चुराए थे। आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

क्राइम रिकॉर्ड: पकड़ा गया आरोपी सहीराम कोई नौसिखिया नहीं बल्कि आदतन अपराधी है। इसके खिलाफ अलग-अलग थानों में चोरी के 03 मामले पहले से ही दर्ज हैं, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन हैं।

बाकी साथियों की तलाश में दबिश जारी

थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही अन्य आरोपी भी सलाखों के पीछे होंगे और चोरी गया माल बरामद कर लिया जाएगा।

सराहनीय भूमिका निभाने वाली जांबाज पुलिस टीम:

इस पूरे मामले को ट्रेस आउट करने और आरोपी को दबोचने में इन पुलिस वीरों की मुख्य भूमिका रही:

  1. मोहनलाल (थानाधिकारी, सरवाना) – टीम कमांडर
  2. मानाराम (सहायक उपनिरीक्षक – ASI)
  3. पुनमाराम (हेड कांस्टेबल संख्या 129) – (विशेष भूमिका)
  4. कमलेश (कांस्टेबल संख्या 349)
  5. इन्द्रराजसिंह (कांस्टेबल संख्या 21)
  6. सोहनलाल (कांस्टेबल संख्या 142)
  7. किशन (हेड कांस्टेबल, एसपीओ जालौर)
पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में बह रही थी ‘अंग्रेजी’: भारतमाला टोल पर 80 लाख का माल जब्त, चालक गिरफ्तार

पंजाब से लाई जा रही शराब के 550 कार्टन बरामद; तिरपाल के नीचे छिपाया...

नशा तस्करों पर शिकंजा: 100 ग्राम एमडी के साथ चार दबोचे, दो मोटरसाइकिलें जब्त

अभियान धरपकड़' के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज ' नशा...

सांचौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार का इनामी ड्रग्स तस्कर राकेश कुमार गिरफ्तार, चार गंभीर मामलों में था वांछित

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू और वृत्ताधिकारी जयराम मुंडेल के सुपरविजन में थानाधिकारी नेमाराम...

किसान क्रांति: बावरला में हुंकार, रिलायंस बीमा कंपनी राजस्थान से बाहर

फसल बीमा से लेकर कर्ज माफी तक गूंजी किसानों की आवाज, बावरला में नई...

4 साल से प्यासा है लादूराम का टांका: सांचौर की धानता पंचायत में मनरेगा की खुली पोल, बिना आगोर के पानी आए तो कैसे...

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर तीन बार शिकायत के बाद जागी प्रशासन की नींद, JEN...

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...

जालौर-सिरोही में शिक्षा व्यवस्था पर संकट: शिक्षकों के थोक तबादलों से खाली हुए स्कूल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

सर्कल न्यूज नेटवर्क जालौर-सिरोही। शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में किए गए शिक्षकों के तबादलों...

सांचौर में ‘जातिगत तबादलों’ पर उबाल: पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई ने भजनलाल सरकार को घेरा, दी कड़ी चेतावनी

प्रशासनिक निष्पक्षता पर बड़ा सवाल: बोले- 'यह सरकार की संकीर्ण और भेदभावपूर्ण सोच का...