रास्ते में रोककर की थी जानलेवा फायरिंग, मोबाइल स्विच ऑफ कर फरारी काट रहे शातिर को सरवाना पुलिस ने दबोचा
सर्कल न्यूज नेटवर्क सरवाना (जालोर)। सुजाननगर जानवी सरहद में रास्ते में रोककर एक युवक के गले पर गोली मारकर जानलेवा हमला करने के सनसनीखेज मामले में सरवाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फायरिंग में प्रयुक्त अवैध देशी कट्टा (पिस्टल) और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद कर ली है।
रास्ते में घेरा और दाग दी गोली घटना 23 अगस्त की है। प्रार्थी धोलाराम और नरेश कुमार जब सुजाननगर जानवी की सीमा से गुजर रहे थे, तभी हमलावरों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली सीधे नरेश कुमार के गले पर जा लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना सरवाना में बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण संख्या 119/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
अवैध हथियार व गाड़ी बरामद जालोर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचौर आवड़दान रत्नू और पुलिस उप अधीक्षक अरविन्द जांगीड के सुपरविजन में थानाधिकारी मोहनलाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी व मुखबिर तंत्र की मदद से दबिश देकर मामले के मुख्य आरोपी कमलेश पुत्र हीराराम जाति विश्नोई (बांगडवा), उम्र 38 वर्ष, निवासी डडुसन (थाना सरवाना, जिला जालोर) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड पर लिया है, जिससे मामले में शामिल अन्य आरोपियों की संलिप्तता को लेकर कड़ी पूछताछ जारी है।
सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम इस धरपकड़ अभियान में थानाधिकारी मोहनलाल (निपु) के नेतृत्व में निम्न पुलिसकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही:
- मानाराम (सहायक उप निरीक्षक)
- पुनमाराम (हैड कांस्टेबल 129)
- सुरेश कुमार (कांस्टेबल 786)
- सचिन (कांस्टेबल 211)
- कमलेश (कांस्टेबल 349)
- श्रवण (कांस्टेबल 15)
- गजेन्द्र सिंह (कांस्टेबल 341)
- मानाराम (कांस्टेबल 82)
- रामस्वरूप गीला (चालक कांस्टेबल 1016)
- किशनाराम (चालक कांस्टेबल 751)









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां