Homeरानीवाड़ासरनाऊ GSS पर 'पावर' फुल बूस्टर: दो नए ट्रांसफार्मरों से चमकेगी किसानों...

सरनाऊ GSS पर ‘पावर’ फुल बूस्टर: दो नए ट्रांसफार्मरों से चमकेगी किसानों की किस्मत!

Published on

ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज के झंझट से मिली मुक्ति; ग्रामीणों ने पूर्व विधायक देवल और सीएम भजनलाल का जताया आभार

रानीवाड़ा। क्षेत्र के अन्नदाताओं और आम उपभोक्ताओं को लंबे समय से रुला रही बिजली की किल्लत अब गुजरे जमाने की बात होने जा रही है। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 33/11 केवी जीएसएस सरनाऊ में 5 एमबीए क्षमता के दो अतिरिक्त ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक स्थापित कर दिए गए हैं। पूर्व विधायक एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल के पुरजोर प्रयासों से मिली इस सौगात के बाद अब सरनाऊ और आसपास के ग्रामीणों में भारी हर्ष का माहौल है।

बदलेगी तस्वीर: नए ट्रांसफार्मर लगने से जीएसएस पर लोड का संतुलन सुधरेगा, जिससे बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।

अन्नदाताओं के चेहरे खिले, देवल ने कहा- किसान हित सर्वोपरि

पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल ने बताया कि सरनाऊ जीएसएस से जुड़े विभिन्न फीडरों पर लगातार ओवरलोडिंग के कारण ट्रिपिंग हो रही थी। इससे किसानों को फसलों की सिंचाई के वक्त भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था और आम जनता भी त्रस्त थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने राज्य सरकार से अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों की स्वीकृति करवाई।

देवल ने कहा कि किसानों को पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। कृषि क्षेत्र की उन्नति तभी संभव है जब हमारा विद्युत ढांचा मजबूत हो।

गांव-ढाणी में खुशी की लहर, जताया आभार

इस बड़ी राहत के बाद सरनाऊ और क्षेत्र के किसानों ने एकजुट होकर प्रसन्नता व्यक्त की है। ग्रामीणों ने इस जनहितैषी कार्य के लिए पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सहृदय आभार जताते हुए कहा कि अब खेती-किसानी के कार्यों में आ रही सबसे बड़ी बाधा दूर हो गई है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...

गणपति बप्पा के जयकारों से गुंजायमान हुआ धानोल, आंजणा कलबी समाज ने धूमधाम से की गजानन की स्थापना

समाजबंधुओं की एकजुटता से भव्य बना आयोजन; पूजा-अर्चना और महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का...