सरनाऊ पंचायत समिति क्षेत्र में निकला जागरूकता का कारवां, शिक्षा और एकता का संदेश
Circle News Network सरनाऊ
सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश देने वाली सामाजिक जन जागरण रैली का शनिवार को सरनाऊ में शानदार समापन हुआ। अम्बेडकर टाइगर फोर्स और सरपंच प्रतिनिधि बुधाराम बिश्नोई ने चामुंडा माताजी मंदिर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यात्रा के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों ने फूल और गुलाल बरसाकर जोरदार स्वागत किया। युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" का संदेश घर-घर पहुंचाया।

अध्यक्ष दशरथ गुलसर ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को कुरीतियों और असमानता से मुक्त करना है। आगामी दिनों में क्षेत्र की हर पंचायत में प्रोजेक्टर के जरिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, इस अभियान का दूसरा चरण रानीवाड़ा क्षेत्र से शुरू होगा। इस अवसर पर महेश गुलसर, ललित बौद्ध, प्रकाश वानिका और घेवर बौद्ध सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां