मारवाड़ के दिग्गज संतों के सानिध्य में गूंजेंगे शिव के जयकारे; प्रदेश के दिग्गज मंत्रियों, सांसदों और विधायकों का लगेगा जमावड़ा
भीनमाल/कोटड़ा। क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव कोटड़ा में भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम होने जा रहा है। श्री पातालेश्वर महादेव के नवनिर्मित भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 18 फरवरी (बुधवार) से 20 फरवरी (शुक्रवार) तक अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। इस त्रैदिवसीय महामहोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में दीपावली जैसा माहौल है और गांव को रंग-बिरंगी रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया है।
संतों का सानिध्य और आध्यात्मिक अनुष्ठान
महोत्सव का आयोजन मारवाड़ की महान विभूतियों के पावन सानिध्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम में श्री श्री 1008 श्री प्रेमभारती जी महाराज, श्री श्री 1008 श्री लेहर भारती जी महाराज, श्री श्री 1008 श्री बाबूगिरी जी महाराज, श्री श्री 1008 श्री कांशीनाथ जी महाराज, श्री श्री 1008 श्री चंपेनाथ जी महाराज एवं श्री श्री 1008 श्री कन्हैयागिरी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त होगा। विद्वान आचार्य पंडित रामचंद्र हिमाशंकर दवे (भीनमाल) एवं उपाचार्य सुभाष एम. त्रिवेदी के मंत्रोच्चार के साथ शुभ मुहूर्त में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

राजनीतिक दिग्गजों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति
इस धार्मिक महाकुंभ में राजस्थान की राजनीति के कई दिग्गज शिरकत करेंगे। अतिथियों की सूची में:
- सत्तापक्ष व विपक्ष के प्रमुख नाम: राजस्थान सरकार के मंत्री श्री जोगाराम पटेल, मंत्री श्री केके बिश्नोई, सांसद श्री लूबाराम चौधरी, साँचोर विधायक श्री जीवाराम चौधरी, पचपदरा विधायक श्री अरुण चौधरी, रानीवाड़ा विधायक श्री रतन देवासी।
- पूर्व मंत्री व विधायक: पूर्व मंत्री श्री हेमाराम चौधरी, पूर्व मंत्री श्री सुखराम बिश्नोई, पूर्व सांसद श्री देवजी पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कैलाश चौधरी, पूर्व सांसद श्री बद्रीराम जाखड़, पूर्व विधायक श्री नारायण सिंह देवल, पूर्व विधायक श्री हीरालाल बिश्नोई, पूर्व विधायक श्री पूराराम चौधरी।
- प्रशासनिक व संगठन पदाधिकारी: जोधपुर आईजी श्री राजेश मीणा, जालोर पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया, बाड़मेर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अनंतराम बिश्नोई सहित कई प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहेंगे।
भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
- मुख्य कलाकार: किशोर पालीवाल एंड पार्टी, छगन देवासी एंड पार्टी, शंकर बिश्नोई एंड पार्टी, चुनीलाल राजपुरोहित (भीनमाल) एंड पार्टी, बाबूलाल राजपुरोहित, कुम्भाराम गोदारा एंड पार्टी।
- विशेष आकर्षण: योगेश्वर सूरजनाथ जी महाराज (पांचला सिद्धा), दिल्ली के मशहूर जादूगर कृष्णा, गायिका व अभिनेत्री नूतन गहलोत, नृत्य कलाकार मनोज रिया और कैलाश मोदी अपनी कला का जादू बिखेरेंगे। पूरे मंच का संचालन अशोक शर्मा द्वारा किया जाएगा।
मुख्य कार्यक्रम की रूपरेखा
- 18 फरवरी (बुधवार): विशाल जलयात्रा के साथ महोत्सव का आगाज़ होगा।
- 20 फरवरी (शुक्रवार): फले चुंदड़ी का भव्य आयोजन और मुख्य प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी।
आयोजन को लेकर कोटड़ा ग्रामवासियों में भारी उत्साह है और अतिथियों के स्वागत व महाप्रसाद की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां