सर्किल न्यूज नेटवर्क
कोटड़ा। कोटड़ा ग्राम पंचायत में राज्य सरकार द्वारा संचालित “ग्राम रथ अभियान” के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के प्रभारी मंत्री के.के. बिश्नोई एवं पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विकास कार्यों को अंतिम छोर तक पहुँचाना है।
जनसमस्याओं का सुना समाधान, योजनाओं पर दिया जोर कार्यक्रम के दौरान मंत्री के.के. बिश्नोई ने उपस्थित ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और नए नवाचारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल ने भी ग्राम रथ अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विकास कार्यों में जनभागीदारी का आह्वान किया।

प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद कार्यक्रम में शासन और प्रशासन के कई प्रमुख चेहरे शामिल हुए। इस अवसर पर एडीएम दौलतराम चौधरी, एसडीएम सुनील कुमार, मंडल अध्यक्ष प्रकाश जांगू, जिला उपाध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, हीरालाल सारस्वत, रमेश आँजना, और चंदन सिंह कालमा उपस्थित रहे।

साथ ही बीडीओ आवड़ दान चारण, रानीवाड़ा तहसीलदार, सरपंच सहीराम जांगू, हेमाराम जांगू, परस राम ढाका और तूलसा राम माँजू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अभियान के तहत रथ के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया, जिसे लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां