सांचौर 29 मार्च। जिले में लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत आयोजित की जा रही स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत शुक्रवार को नरेगा श्रमिकों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
सरनाऊ पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत नरेगा श्रमिकों को मतदान संबंधी सूचना से सुसज्जित पोस्टर, होर्डिंग के माध्यम से लोकसभा आम चुनाव 2024 में शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सरनाऊ ब्लॉक विकास अधिकारी हनुमान राम बेनीवाल सहित नरेगा श्रमिक उपस्थित रहे।
पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां