Homeरानीवाड़ासुंधा माता पहाड़ी पर स्थित रोप-वे में यात्रियों के फंसने की सूचना...

सुंधा माता पहाड़ी पर स्थित रोप-वे में यात्रियों के फंसने की सूचना पर प्रशासन ने की सफल मॉक ड्रिल

Published on

रोप-वे अटकने की जानकारी पर एनडीआरएफ व एसडीआरफ मेडिकल टीमें पहुंची मौके पर
जालोर 23 अक्टूबर। जसवंतपुरा के सुंधा पर्वत स्थित सुंधा माता मंदिर रोप-वे अटकने से यात्रियों के फंसने की सूचना पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव, एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट विक्रम चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर भीनमाल दौलतराम चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम, जसवंतपुरा उपखण्ड अधिकारी रामलाल मीना, जिला परिवहन अधिकारी भीनमाल सुजानाराम चौधरी, विकास अधिकारी आवडदान चारण, तहसीलदार नीरज कुमारी, एनडीआरएफ के इंसपेक्टर आर.एस.पटेल सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की मेडिकल टीमों ने मौके पर पहुँच कर आपातकालीन स्थिति होने पर किये जाने वाले बचाव कार्यो के मॉक ड्रिल का सफल प्रदर्शन किया।

मॉक अभ्यास के दौरान टीमों ने अपने साथ लाये गये बचाव संबंधित उपकरणों एवं भिन्न-भिन्न प्रकार के तरीकों से रोप-वे पर आपातकाल में फंसे लोगों को बचाने का सफल प्रदर्शन किया जिसमें लोगों का रोप-वे एवेकुशन व घायल लोगों का मौके पर चिकित्सा उपचार देकर स्टेबल किया गया तथा फंसे लोगों को शीट रेप्लिंग, रस्सी व सीट हारनेस के माध्यम से निकाला गया।

एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम के उच्च कौशल प्रदर्शन की जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने प्रशंसा करते हुए कहा कि आपात स्थिति में एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीमों ने समय-समय पर राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मॉक अभ्यास कार्य की मौके पर उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी एनडीआरएफ टीम द्वारा किए गए प्रदर्शन की प्रशंसा की।

इस दौरान ट्रस्ट सदस्य प्रदीपसिंह, रोप-वे मैनेजर प्रहलाद अग्रवाल, व्यवस्थापक जितेंद्रसिंह सहित सिविल डिफेंस, होमगार्ड, मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड टीम उपस्थित रही।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

सदानंदमयी छटा में सराबोर होगी अर्बुदारण्य की पावन धरा, शंकराचार्य के जयकारों से गूंजेगा रानीवाड़ा

27 जुलाई को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वतीजी महाराज का भव्य स्वागत, नंदगांव चातुर्मास...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत: सुंधा माता की तलहटी में गरजा कांग्रेस का ‘मिशन संगठन’

विधायक देवासी व सह-प्रभारी मकवाना की मौजूदगी में रानीवाड़ा-जसवंतपुरा कांग्रेस की बड़ी बैठक, मंडल...