शिवगंज: कैलाशनगर मंडल द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पहलगांव हमले पर सख्त लहजे में कहा कि हर भारतीय का खून खोल रहा है और हमारी एकता आतंक के खिलाफ लड़ाई का आधार बनेगी। उन्होंने देशवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि न्याय मिलेगा और कठोरतम जवाब दिया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि विशन सिंह देवड़ा, मंडल अध्यक्ष मोहनलाल पुरोहित, प्रतापसिंह देवनगर, सुमेरसिंह देवड़ा, दलपतसिंह, हंसराज सुथार, भगाराम सुथार, महेंद्र कुमार सुथार, भंवरलाल पुरोहित, मिश्रीमल रावल, महेंद्र कुमार हीरागर, चेतनदास, ओबाराम चौधरी, भवरसिंह भोपाजी, फूलाराम माली, पनाराम मेघवाल, राजकुमार हीरागर, बसंतभाई देवासी और प्रतापराम हीरागर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री के इस सख्त संदेश ने देशवासियों में आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संकल्प मजबूत किया है। कैलाशनगर मंडल ने इस कार्यक्रम को सुनकर देशहित में एकता और दृढ़ता का संदेश दिया।
📌 रिपोर्ट: शिवगंज संवाददाता 🙏✨



