प्रधान ललिता कुंवर व प्रधान प्रतिनिधि बिशनसिंह देवड़ा ने अंतिम पलों में भी नहीं थमने दी विकास की रफ्तार
सर्कल न्यूज़ नेटवर्क शिवगंज। "जिसके सीने में जनसेवा का ज्वार और भुजाओं में कर्म का पराक्रम हो, उसके कदम कभी नहीं रुकते।" शिवगंज की वीर प्रसूता धरा पर जनसेवा के महायज्ञ को अनवरत आगे बढ़ाते हुए शिवगंज पंचायत समिति ने विकास के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भाजपा के 'संकल्प से सिद्धि' और 'सबका साथ, सबका विकास' के मूलमंत्र को चरितार्थ करते हुए प्रधान ललिता कुंवर एवं प्रधान प्रतिनिधि बिशनसिंह देवड़ा की जनहितैषी जोड़ी ने अपने कार्यकाल के अंतिम पड़ाव में भी क्षेत्र को विकास की अभूतपूर्व सौगात दी है।

पंचायती राज कार्यकाल की पूर्णाहुति से पूर्व, प्रधान ललिता कुंवर ने अपनी विकासपरक दूरदृष्टि का परिचय देते हुए पंचायत समिति क्षेत्र के लिए कुल ₹2,38,69,772/- (दो करोड़ अड़तीस लाख उनहत्तर हजार सात सौ बहत्तर रुपए) के विभिन्न विकास कार्यों की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है।
फंड अनुसार स्वीकृत बजट का विवरण
- षष्ठम एवं सप्तम राज्य वित्त आयोग (SFC 6 & 7): ₹1,58,68,841/-
- 15वां केंद्रीय वित्त आयोग (FFC फंड): ₹80,00,931/-
- कुल विकास बजट: ₹2,38,69,772/-

राज्य वित्त आयोग (SFC 6 & 7) मद से स्वीकृत प्रमुख कार्य
- देवली: राजकीय विद्यालय में स्टेज मय टीन शेड निर्माण कार्य।
- वेरा रामपुरा: मुख्य सड़क से रामदेवजी मंदिर की ओर सीसी सड़क मय नाली निर्माण।
- केसपुरा: गरबा चौक में सीसी चौक निर्माण।
- कलदरी: नेकाराम/सुरतारामजी के घर से कालूराम दौलाराम के घर की ओर सीसी सड़क मय नाली।
- बड़गांव: राजकीय विद्यालय में स्टेज मय टीन शेड निर्माण कार्य।
- चूली: बस स्टैंड निर्माण कार्य।
- सगालिया: हनुमान मंदिर से मांगीलाल देवासी के घर की ओर सीसी सड़क मय नाली।
- मनादर: राजू हरिजन के घर से खेताराम भील की ओर सीसी सड़क मय नाली।
- आलपा: सरूपाराम भील के घर से रावराम भील के घर की ओर सीसी सड़क मय नाली।
- जुबलीगंज: नेमाराम घांची के घर से चम्पालाल के घर की ओर सीसी सड़क मय नाली।
- वाण: आम चौहटा से पाबूसिंह के घर की ओर सीसी सड़क मय नाली।

- रूखाड़ा: उपस्वास्थ्य केंद्र से मामाजी मंदिर की ओर सीसी सड़क मय नाली।
- लोटियावाड़ा छोटा: आम चौहटा से अर्जुनसिंह के घर होते हुए भीलवास की ओर सीसी सड़क मय नाली।
- नारादरा: माताजी मंदिर से पैजका की ओर सीसी सड़क मय नाली।
- पुराना उम्मेदगढ़: सोलर डीफटी टंकी से वाली की ओर दोनों तरफ नाली निर्माण।

- नया उम्मेदगढ़: डामर सड़क से बनाराम के घर की ओर सीसी सड़क मय नाली।
- मोछाल: शैतानसिंह के घर से तेजाराम रेबारी के प्लॉट की ओर सीसी सड़क मय नाली।
- अन्दौर: कालकाजी रोड से भीलों वाली गली एवं नवाराम हीरागर से मंछाराम के घर तक सीसी सड़क मय नाली।
- कैलाशनगर:
- सार्वजनिक श्मशान घाट की चारदीवारी एवं सुविधा कार्य
- ऐतिहासिक सरजावाव बावड़ी का जीर्णोद्धार
- बड़ी सैरी में छोगसिंह से अजयपालसिंह रावल के घर तक सीसी सड़क मय नाली
- रामाराम माली से लखमीदास चौक तक सीसी सड़क
- बोड़ी सैरी में भंवरसिंह डिगारसा से समरथारामजी छिपा के घर तक सीसी सड़क मय नाली
- तगाराम मेघवाल से हुकमारामजी लुहार के घर तक सीसी सड़क मय नाली
- मेघावाड़ी के पास अमरसिंह भीखसिंह के घर से श्री आशापुरा माताजी मंदिर की ओर नाली
- उड़ी सैरी में उकाराम सुंआरा के घर से नरावा की ओर सीसी सड़क मय नाली निर्माण

15वें वित्त आयोग (FFC) मद से स्वीकृत प्रमुख कार्य
- मोछाल: उपस्वास्थ्य केंद्र की चारदीवारी निर्माण एवं मपेकाराम/दरगाराम के घर से हनुमान चौक की ओर सीसी सड़क मय नाली।
- लोटियावाड़ा छोटा: रमेशकुमार मेघवाल से राणाराम देवासी के घर होते हुए नाड़ी की ओर नाली एवं मेघवालवास से लालसिंह के घर होते हुए दोनों साइड नाली निर्माण।
- चूली: आम चौहटा से पन्नाराम मेघवाल के घर की ओर सीसी सड़क मय नाली।
- अन्दौर: कानाराम रेबारी के घर से फुलाराम भील के घर की ओर सीसी सड़क मय नाली।
- तलेटा: लालाराम के घर से जामताराम के घर की ओर सीसी सड़क मय नाली।
- देवो का बेरा: बगीचे के पास माताजी एनीकट निर्माण कार्य।
- कैलाशनगर:
- हनुमानजी मंदिर से मूलाराम लुहार (बोरियावा) के घर तक सीसी सड़क मय नाली
- मगाराम पुरोहित से जब्बरसिंह राव के घर की ओर सीसी सड़क मय नाली
- गोल निम्बड़ी (हनुमान चौक) से मीणावास की ओर सीसी चौक निर्माण
वादों पर खरी उतरी भाजपा, ग्रामीणों ने जताया आभार
प्रधान ललिता कुंवर एवं प्रधान प्रतिनिधि बिशनसिंह देवड़ा के कुशल नेतृत्व में शिवगंज पंचायत समिति ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। हाल ही में युवाओं के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए पंचायत समिति के विभिन्न गांवों में ओपन जिम की सौगात दी गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान द्वय ने जो वादे चुनाव के समय किए थे, उन्हें धरातल पर शत-प्रतिशत उतार कर साबित कर दिया कि भाजपा विकास का सच्चा पर्याय है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों, सरपंचों और जनप्रतिनिधियों ने ललिता कुंवर व बिशनसिंह देवड़ा का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां