Homeराजस्थानअतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की सूचना जल्द से जल्द प्रधानमंत्री...

अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की सूचना जल्द से जल्द प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में दर्ज कराएं-कलेक्टर

Published on

जिला कलक्टर श्री हिमांशु गुप्ता ने किसानों से की अपील

जोधपुर, 31 जुलाई/जिला कलक्टर श्री हिमांशु गुप्ता ने जोधपुर जिले में अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की सूचना तत्काल दर्ज कराने की अपील की हैं और कहा है इसके लिए टोल फ्री नम्बर 1800 266 4141, एप अथवा पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि फसलों को हुए नुकसान की सूचना किसानों को व्यक्तिगत रूप से दर्ज करानी होगी तभी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

72 घण्टे के भीतर दर्ज करानी होगी सूचना
उन्होंने स्पष्ट किया है कि हर हाल में यह सूचना 72 घण्टे की अवधि में दर्ज करानी जरूरी है। 72 घण्टे की अवधि के उपरान्त दर्ज कराई जाने वाली सूचनाओं पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने किसानों से कहा कि अपने खेत में हुए नुकसान की सूचना दर्ज कराने में 72 घण्टे की प्रतीक्षा न करें बल्कि जैसे ही फसल को नुकसान की सूचना प्राप्त हो, तत्काल दर्ज कराएं। यह सूचना ग्रामवार न होकर प्रति काश्तकारवार दर्ज होगी, इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए।

जनप्रतिनिधियों से की सहयोग की अपील
जिला कलक्टर ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के जन प्रतिनिधियों से अपील की है कि इस बारे में अपने क्षेत्र के किसानों को प्रेरित एवं जागरुक करें कि समय रहते अपनी फसलों को हुए खराबे की सूचना तुरन्त दर्ज करा कराएं। तभी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों में उनकी फसलों को अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई का देय लाभ प्राप्त हो सकेगा।
पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...

महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव एवं प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान व भामाशाहों का बहुमान

निर्माणाधीन गर्ग समाज छात्रावास रानीवाड़ा में उमड़ा समाज, मुख्य अतिथि विधायक रतन देवासी ने...

105 वर्ष की उम्र में एजीकंवर परमार का देवलोकगमन: सिलासन में शोक की लहर

सदाचार की प्रतिमूर्ति थीं पूर्व सरपंच उकसिंह परमार की माताजी, नम आंखों से दी...

अनंतनाग की वादियों में एएनटीएफ का ‘ऑपरेशन विषधरासीम’: बाइक राइडर और चरवाहे बनकर पहुंची पुलिस

17 साल से फरार 25 हजार का इनामी चरस तस्कर गिरफ्तार, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से...

संकल्प से सिद्धि: वादों को धरातल पर उतार रच दिया विकास का नया इतिहास शिवगंज पंचायत समिति को मिली ₹2.38 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात

प्रधान ललिता कुंवर व प्रधान प्रतिनिधि बिशनसिंह देवड़ा ने अंतिम पलों में भी नहीं...

घर के दरवाजे पर मजबूत ताला लगाया है? तो वाई-फाई को भी लॉक कीजिए, वरना हैकर चुपके से घुस जाएगा आपके ड्राइंग रूम तक!

साइबर क्राइम शाखा की एडवाइजरी: डिफॉल्ट पासवर्ड तुरंत बदलें, डब्ल्यूपीए3 या डब्ल्यूपीए2 एन्क्रिप्शन अपनाएं,...

सम्मान की दरकार: जीवन संवारने वाले बुजुर्ग गुरुजनों को मिले आरामदायक सफर की सौगात

2+2 बसों में सहयोगी सहित आजीवन निःशुल्क यात्रा सुविधा देने की उठी मांग, शिक्षक...