सर्कल न्यूज नेटवर्क रानीवाड़ा। महंगाई के इस दौर में जहां दवाइयों के आसमान छूते दामों ने आम आदमी और गरीब तबके की कमर तोड़ रखी है, वहीं रानीवाड़ा क्षेत्र के लिए एक बेहद सुखद और राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक 'प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना' के तहत कस्बे में नए जन औषधि केंद्र का भव्य शुभारंभ सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को होने जा रहा है। इस केंद्र के खुलने से अब जरूरतमंद मरीजों और आमजन को ब्रांडेड कंपनियों की तुलना में 5 गुना तक कम रेट (सस्ती दर) पर वही गुणवत्ताबूर्ण जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध होंगी, जिससे गरीब परिवारों के इलाज के भारी-भरकम खर्च में बड़ी कटौती होगी।
सरकारी हॉस्पिटल के ठीक सामने खुला केंद्र, मरीजों को मिलेगी सीधी राहत यह केंद्र रानीवाड़ा में सरकारी हॉस्पिटल के सामने, विश्वकर्मा मन्दिर, गरबा चौक रोड़ पर स्थित है। अस्पताल के ठीक सामने होने के कारण जांच के बाद मरीजों को दवाइयों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। केंद्र का संचालन योग्य फार्मासिस्ट हरसन कुमार सुथार द्वारा किया जा रहा है।
संत सानिध्य और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा शुभारंभ सोमवार सुबह 9:00 बजे आयोजित होने वाले इस उद्घाटन समारोह में धर्म और जनसेवा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा:
-
संत सानिध्य: महंत 1008 राजगिरीजी महाराज (श्री त्रवनेश्वर महादेव खाकीजी की वाड़ी मठ, सुरजवाड़ा), महंत 1008 गणेशगिरीजी महाराज (भुतेश्वर मठ, पूरण) एवं भोपाजी जोगाराम महाराज (दांतलावास) का पावन सानिध्य प्राप्त होगा।
-
मुख्य अतिथि: रावत मानवेन्द्रसिंह देवड़ा (ठि. बडगांव), पूर्व मंत्री अर्जुनसिंह देवड़ा तथा रानीवाड़ा के पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
गरीब और मध्यम वर्ग के लिए वरदान बनेगी यह पहल अक्सर आर्थिक तंगी के कारण मरीज महंगी दवाइयां खरीदने से वंचित रह जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस दूरदर्शी योजना का मुख्य उद्देश्य ही स्वास्थ्य सेवाओं को हर वर्ग तक सुलभ और सस्ता बनाना है। रानीवाड़ा में इस केंद्र की शुरुआत से अब न केवल गंभीर बीमारियों के इलाज का खर्च घटेगा, बल्कि हर जरूरतमंद तक वाजिब दाम पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी पहुंच सकेंगी। आयोजक व सुथार परिवार ने क्षेत्रवासियों से इस अवसर पर पधारने का आह्वान किया है।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां