सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के पथ पर चलने का लिया संकल्प
आलड़ी। ग्राम पंचायत आलड़ी में ग्राम सभा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें गांव के विकास को नई रफ्तार देने और ग्रामीणों की ज्वलंत समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर गहन मंथन हुआ। बैठक के दौरान पंचायत क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए भावी योजनाओं का खाका खींचा गया।
समारोह के प्रारंभ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने बापू के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के महान संदेशों को याद करते हुए उन्हें जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस मौके पर मौजूद सभी ग्रामीणों ने गांव को सुंदर, स्वच्छ और उन्नत बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने का सामूहिक संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में प्रशासक जीवाराम मेघवाल, एडवोकेट सुरेश मेघवाल, रणछोड़ाराम चौधरी, दलाराम राणा, वगताराम पुरोहित, भेराराम पुरोहित, दलाराम देवासी, भंवराराम चौधरी, जोगाराम मेघवाल, प्रभूराम, लाधुराम एवं ओटाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत क्षेत्र की मुख्य समस्याओं को प्रमुखता से रखा, जिस पर पंचायत प्रशासन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द से जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।











पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां