सर्कल न्यूज नेटवर्क
रानीवाड़ा।
अगर आप अगले दो दिनों में रानीवाड़ा स्टेशन या भीनमाल रोड की तरफ सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रेलवे प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे फाटक पर आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू किया जा रहा है, जिसके चलते मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।
कार्यालय वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ) धनेरा पप्पू लाल द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, रानीवाड़ा स्टेशन यार्ड में स्थित फाटक संख्या 113 (भीनमाल फाटक) पर आवश्यक तकनीकी मरम्मत का कार्य किया जाना है। संरक्षा व सुरक्षा की दृष्टि से यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है।
PWI प्रेम कुमार ने बताया की दो दिन बंद रहेगा फाटक जारी पत्र के मुताबिक, 29 सितंबर की सुबह 07:00 बजे से लेकर 30 सितंबर की शाम 18:00 बजे तक फाटक संख्या 113 पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
यहाँ से डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक मरम्मत कार्य के दौरान आमजन और वाहन चालकों की सुविधा के लिए भीनमाल फाटक का सारा ट्रैफिक फाटक संख्या 114 (सांचोर फाटक) की तरफ डायवर्ट किया गया है। रेलवे प्रशासन ने स्थानीय पुलिस थानाधिकारी, रानीवाड़ा को पत्र लिखकर कार्य के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिस जाब्ता तैनात करने का अनुरोध किया है, ताकि राहगीरों को किसी तरह की असुविधा न हो।
रेलवे ने आमजन से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग (सांचोर फाटक) का ही उपयोग करें।












पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां