कुम्भारियों की ढाणी में दानदाता का सराहनीय प्रयास, नए बैग पाकर खिले बच्चों के चेहरे
रानीवाड़ा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुम्भारियों की ढाणी में आज विद्यार्थियों के लिए एक विशेष स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर छाई खुशी और उत्साह देखने लायक था।
कार्यक्रम में भामाशाह मुकेश चौधरी पुत्र प्रभाराम जी चौधरी की ओर से विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्कूल बैग प्रदान किए गए। दानदाता के इस निस्वार्थ सहयोग से विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। शिक्षकों का मानना है कि नए बैग मिलने से न केवल बच्चों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी, बल्कि उनके मनोबल में भी अभूतपूर्व वृद्धि होगी।
इस अवसर पर भामाशाह प्रेरक बलदेव सिंह गुर्जर ने भामाशाह मुकेश चौधरी के इस पुनीत एवं जनकल्याणकारी कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि भामाशाहों के ऐसे निस्वार्थ सहयोग से सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले ग्रामीण परिवेश के बच्चों को आगे बढ़ने और नई ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा मिलती है। समाज में ऐसे दानदाताओं का सहयोग हर किसी के लिए एक अनुकरणीय मिसाल बनता है। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार ने भामाशाह का हृदय से आभार व्यक्त किया।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां