जालोर। जिला मुख्यालय स्थित राजीव गांधी भवन में उस समय अचानक भारी गहमागहमी और जश्न का माहौल देखने को मिला, जब राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिवस जिला कांग्रेस कमेटी जालोर के तत्वावधान में अत्यंत उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाध्यक्ष रमीला मेघवाल के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में जिले भर से आए कांग्रेस पदाधिकारियों, अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा, जिससे पूरा परिसर जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुंपावत ने बताया कि दोपहर ठीक 12:30 बजे राजीव गांधी भवन में सभी प्रमुख नेता और कार्यकर्ता एकत्र हुए, जहां पीसीसी चीफ डोटासरा के दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना के साथ भव्य केक काटा गया। उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया और अपने जनप्रिय नेता के उज्ज्वल एवं सफल राजनीतिक जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमीला मेघवाल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के ऊर्जावान और जुझारू नेतृत्व में राजस्थान कांग्रेस लगातार धरातल पर मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि डोटासरा ने न केवल संगठन को नई धार दी है, बल्कि कार्यकर्ताओं के भीतर एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है। उनके दिशा-निर्देशन में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों, आमजन की समस्याओं और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ सड़कों पर उतरकर संघर्ष कर रहा है।
समारोह के दौरान संगठन की एकजुटता और मजबूती साफ दिखाई दी। इस गरिमामय अवसर पर जिला संगठन महासचिव वीरेंद्र जोशी, सभापति बंशीलाल माली, उपसभापति मुमताज अली सैय्यद, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुंपावत, रमेश सोलंकी, ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, सुल्तान खान भाटी, पार्षद बसंत सुथार, लक्ष्मण साखला, सुरेश मेघवाल, हरीश परमार, नरेश राणा, महेंद्र सोनगरा, रिंकु देवी, खुशबू रामावत, मंगलाराम माली, देवाराम सांखला, अनील पंडत, खीमाराम चौधरी, दीपाराम मेघवाल, दिलीप माली तथा अशोक मेघवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।











पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां