सरनाऊ। स्थानीय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरनाऊ के विद्यार्थियों का पीएम श्री ग्रीन स्कूल योजना अंतर्गत एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण गुरुवार को करवाया गया।
फील्ड विजिट प्रभारी प्राध्यापक श्रवणकुमार गेलाना ने बताया की कक्षा 6 से 12 तक चयनित लगभग 150 विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरुक एवं समझ विकसित करने हेतु स्थानीय परिवेश आनंदवन महातीर्थ गौधाम पथमेड़ा, स्मृति वन उद्यान सांचोर तथा अमृता देवी जीवदया संस्थान का भ्रमण करवाया गया।
भ्रमण दल को प्राचार्य दिनेश कुमार पुरोहित के नेतृत्व में उप प्राचार्य हरचंदराम मांजू और वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक मंगल सिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। भ्रमण दल के साथ प्राध्यापक छोगाराम देवासी,प्राध्यापक भँवरलाल सारण, धोलाराम विश्नोई, राजूराम सारण, मनीषा मैडम, भिखी मैडम उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां