Homeसिरोहीमाउंट आबू के लिए बड़ी सौगात: सांसद लुंबाराम चौधरी के प्रयासों से...

माउंट आबू के लिए बड़ी सौगात: सांसद लुंबाराम चौधरी के प्रयासों से मिली हरी झंडी

Published on

गुलाबगंज-माउंट आबू सड़क मार्ग की बनेगी DPR, राज्य सरकार ने टेंडर को दी मंजूरी

सर्किल न्यूज नेटवर्क

सिरोही/माउंट आबू।

क्षेत्र के विकास और राहगीरों की सुगमता के लिए सांसद लुंबाराम चौधरी की अथक मेहनत आखिरकार रंग लाई है। लंबे समय से अटके गुलाबगंज से माउंट आबू सड़क मार्ग के निर्माण को गति देते हुए राज्य सरकार ने इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) बनाने के लिए प्राप्त टेंडर को अपनी अंतिम स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस मंजूरी के बाद अब क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है।

जयपुर से लेकर जिला मुख्यालय तक की दौड़

जानकारी के अनुसार, पिछले काफी समय से इस सड़क मार्ग की DPR का टेंडर तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से स्वीकृत नहीं हो पा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद सांसद लुंबाराम चौधरी जयपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे पर होने के कारण सांसद ने मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. जितेंद्र सोनी से मुलाकात की। उन्होंने पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए डीपीआर बनाने के लिए जल्द से जल्द वर्क ऑर्डर जारी करने का पुरजोर अनुरोध किया।

सांसद यहीं नहीं रुके; वे उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी से भी मिलने पहुंचे। उनके भी दौरे पर होने के चलते सांसद ने उनके निजी सचिव को एक लिखित ज्ञापन सौंपकर टेंडर स्वीकृत करने व कार्य आदेश जारी करने की मांग रखी। जयपुर में पैरवी करने के बाद सांसद ने माउंट आबू में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह से भी मुलाकात की। इस पर कलेक्टर ने तुरंत एक्शन लेते हुए ACS PWD को पत्र लिखकर सांसद की भावनाओं और क्षेत्र की जरूरत से अवगत कराया।

प्रभारी मंत्री तक भी पहुंचाई गई आवाज

इस सड़क मार्ग को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाने के लिए जनभागीदारी भी देखने को मिली। गुलाबगंज चौपाल में सिरोही जिला विकास परिषद के सचिव महावीर जैन ने क्षेत्रीय प्रभारी मंत्री के.के. विश्नोई से खास भेंट की। जैन ने मंत्री को इस सड़क मार्ग की पूरी रूपरेखा समझाई और जनहित में जल्द से जल्द कार्य आदेश जारी करवाने का आग्रह किया था।

विकास को लगेंगे पंख: गुलाबगंज से माउंट आबू मार्ग की DPR स्वीकृत होने से न केवल स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी यह मार्ग आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। सांसद की इस सक्रियता की पूरे जिले में सराहना हो रही है।
पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

जालौर-सिरोही में शिक्षा व्यवस्था पर संकट: शिक्षकों के थोक तबादलों से खाली हुए स्कूल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

सर्कल न्यूज नेटवर्क जालौर-सिरोही। शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में किए गए शिक्षकों के तबादलों...

कैलाशनगर में उमड़ा जनसैलाब: ग्रामीण सेवा शिविर बना समस्याओं का ‘काल’, हाथों-हाथ मिला समाधान

संभागीय आयुक्त की पैनी नजर: विकास कार्यों की खुली पोल, तो मौके पर ही...

सिरोही में शिक्षा की नई किरण: केंद्रीय विद्यालय का भव्य आगाज, सांसद लुम्बाराम के प्रयासों से साकार हुआ सपना

प्रवेशोत्सव में नन्हे विद्यार्थियों का हुआ आत्मीय स्वागत, डबल इंजन सरकार की विकास गाथा...

सेवा ही धर्म: रेवदर के भारती हॉस्पिटल ने पेश की मानवीय संवेदना की अनूठी मिसाल

मात्र दो हजार रुपए में ८ नॉर्मल डिलीवरी करवाकर बचाई खुशियां, आर्थिक तंगी से...

11 बहनों के इकलौते भाई ने त्यागा संसार: हर्षित बने मुनिराज हीतगुणरत्नविजय, दीक्षा समारोह में उमड़ा जनसैलाब

आचार्य रविरत्नसूरीजी के सानिध्य में संपन्न हुई ऐतिहासिक संयम दीक्षा, परिवार के ७वें सदस्य...