15000 पौधारोपण एवं 75 कन्याओं को सुकन्या समृद्धि योजना का मिलेगा लाभ, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी करेगें अभियान का शुभांरभ।
सांचौर: सर्कल न्यूज़ नेटवर्क। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और गौसेवक श्रवणसिंह राव बोरली द्वारा गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण और नारी सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे 'गौ कृषि जीवन अभियान' का रविवार को शुभारंभ किया जाएगा। इस अभियान का उद्घाटन राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी करेंगे।
अभियान के तहत 15,000 पौधों का रोपण किया जाएगा। श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया कि ये पौधे मुख्य रूप से गौशालाओं में लगाए जाएंगे, जिससे गौमाताओं को छाया मिलेगी और साथ ही पर्यावरण का भी संरक्षण होगा। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 75 जरूरतमंद बालिकाओं को सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा, ताकि उन्हें भविष्य में आर्थिक सुरक्षा मिल सके।
अभियान के संयोजक अर्जुन सिंह सरवाणा ने बताया कि यह कार्यक्रम के.बी. राव सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी, चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, आबू-पिंडवाड़ा विधायक समारामजी गरासिया, डीसा विधायक प्रवीण माली, पूर्व सांसद देवजी एम. पटेल, जिला प्रमुख राजेश राणा, प्रदेश मंत्री सांवलाराम देवासी, जालोर जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, बाड़मेर जिलाध्यक्ष अनंतराम बिश्नोई, सिरोही जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी और पूर्व मंत्री धन्नाराम पुरोहित सहित कई प्रमुख हस्तियाँ मौजूद रहेंगी।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां