गुरुवार, 26 दिसंबर 2026 • 11:45 PM IST
आज की टॉप 10 जनमत पोल नौकरी व भर्ती अपनी ख़बर भेजें
सर्कल न्यूज़ ® .in
राजस्थान का डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
मुख्य ख़बरें
ज़िला व तहसील हब
जालोर
ज़िला • 3482 ख़बरें
सिरोही
ज़िला • 309 ख़बरें
जयपुर
ज़िला • 149 ख़बरें
जोधपुर
ज़िला • 122 ख़बरें
बाड़मेर
ज़िला • 67 ख़बरें
उदयपुर
ज़िला • 21 ख़बरें
पाली
ज़िला • 11 ख़बरें
बीकानेर
ज़िला • 9 ख़बरें
सभी क्षेत्र
गांव, तहसील और ज़िले
चुनाव 2026 राजनीति नौकरी व शिक्षा वीडियो
तहसील हब सभी क्षेत्र जालोर भीनमाल सांचौर आहोर सायला रानीवाड़ा सिरोही • आबूरोड पाली बाड़मेर
होमराजनीतिसांचौर सांचौर में किसानों का फूटा गुस्सा: स्वामीनाथन आयोग लागू करने और कर्ज माफी की मांग को लेकर एडीएम कार्यालय पर गरजे अन्नदाता

सांचौर में किसानों का फूटा गुस्सा: स्वामीनाथन आयोग लागू करने और कर्ज माफी की मांग को लेकर एडीएम कार्यालय पर गरजे अन्नदाता

राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंह प्रधान संपादक • जालोर
  • 10 अगस्त 2026, शाम 7:19 बजे
  • अपडेट: 21 सितंबर 2026, रात 8:15 बजे
  • 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
सांचौर में किसानों का फूटा गुस्सा: स्वामीनाथन आयोग लागू करने और कर्ज माफी की मांग को लेकर एडीएम कार्यालय पर गरजे अन्नदाता
ख़बर का सार

सांचौर: संयुक्त किसान मोर्चा और श्रमिक संगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सांचौर में किसानों का सैलाब उमड़ पड़ा। एडीएम कार्यालय के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन…

इस ख़बर में

    सांचौर: संयुक्त किसान मोर्चा और श्रमिक संगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सांचौर में किसानों का सैलाब उमड़ पड़ा। एडीएम कार्यालय के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी तादाद में पहुंचे किसानों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। प्रदर्शन के बाद किसानों ने राव बलूजी सर्किल तक रोष रैली निकाली और राष्ट्रपति तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की।

    प्रमुख बिंदु

    • राष्ट्रव्यापी हुंकार: स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने और किसानों को ₹10000 मासिक पेंशन देने की मांग।
    • स्थानीय समस्याएं: फसल बीमा क्लेम, नर्मदा नहर के बचे हुए गांवों को कमाण्ड क्षेत्र से जोड़ने और जल जीवन मिशन की जांच की मांग।
    • प्रशासनिक आश्वासन: एडीएम और एसडीएम ने मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का सकारात्मक आश्वासन दिया।
    सांचौर में किसानों का फूटा गुस्सा: स्वामीनाथन आयोग लागू करने और कर्ज माफी की मांग को लेकर एडीएम कार्यालय पर गरजे अन्नदाता

    राष्ट्रव्यापी और स्थानीय मांगें

    धरने की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्षमंडल—जिसमें वरिंगारार (पूर्व सरपंच), भींयाराम लोल सांकड़, केसर सिंह सरवाना, बाबू सिंह बोरली, जवाना राम आमली और धूड़ाराम फौजी शामिल रहे—के सानिध्य में यह बैठक संपन्न हुई।

    जिला अध्यक्ष ईशराराम बिश्नोई ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश में किसान-मजबूर सड़कों पर हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की मांगें रखते हुए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, किसानों को प्रतिमाह ₹10000 पेंशन देने, अमेरिका के साथ हुई किसान विरोधी डील को रद्द करने, सभी किसानों के कर्ज माफ करने और 13 महीने चले ऐतिहासिक किसान आंदोलन के बाद सरकार द्वारा किए गए समझौतों को पूर्णतः लागू करने की मांग की।

    जिला मंत्री मकाराम चौधरी ने राज्य सरकार से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 का बकाया आदान अनुदान तथा रबी-खरीफ का अटका हुआ फसल बीमा क्लेम तुरंत जारी करने की मांग की। साथ ही, रिलायंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा फर्जी बटाईदार बनकर मुआवजा उठाने के मामलों पर पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

    सांचौर में किसानों का फूटा गुस्सा: स्वामीनाथन आयोग लागू करने और कर्ज माफी की मांग को लेकर एडीएम कार्यालय पर गरजे अन्नदाता – फोटो 2

    नर्मदा नहर और जलापूर्ति का मुद्दा छाया रहा

    किसान नेता विरद सिंह चौहान ने नर्मदा नहर के सिस्टम को दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने डी एस ढाणी, गुड़ा हेमा, मेलावास, रिडिया धोरा, भादू गौयतों की ढाणी, विरावा, मेघावा, कुंडकी, मणोर, अगड़ावा आदि गांवों के साथ-साथ चितलवाना और सांचौर तहसील के नर्मदा नहर से वंचित पंचायत समिति सरनाऊ और भादरूणा क्षेत्र के किसानों को नर्मदा नहर से जोड़ने तथा माही व कडाणा परियोजना से पानी उपलब्ध कराने की जोरदार मांग रखी।

    पूनमाराम बिश्नोई ने नर्मदा नहर कार्यालय में रिक्त पड़े सभी पदों को तत्काल भरने की मांग की। इसके अलावा, पथूराम मेघवाल डांगरा ने जल जीवन मिशन में हुई भारी गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच करवाकर हर घर नल और हर नल में शुद्ध जल पहुंचाने की मांग उठाई। लादूराम भादू ने कृषि मंडी को पूरी तरह व्यवस्थित करने की बात कही। भाखरा राम रावतसर ने किसानों से एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया तथा विद्युत विभाग की अव्यवस्थाओं व स्मार्ट मीटरों का पुरजोर विरोध किया।

    सांचौर में किसानों का फूटा गुस्सा: स्वामीनाथन आयोग लागू करने और कर्ज माफी की मांग को लेकर एडीएम कार्यालय पर गरजे अन्नदाता – फोटो 3

    किसानों ने जताया आभार और दी चेतावनी

    धरने के दौरान किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के अथक प्रयासों से रबी 2022 की बकाया आदान अनुदान राशि खातों में जमा होने पर जोरदार करतल ध्वनि के साथ मोर्चा का आभार भी प्रकट किया।

    सभा को लक्ष्मण सिंह डूंगरी, रिडमल सिंह गुंदाऊ, जोगाराम सुथार, जोराराम रानीवाड़ा, दीपाराम साऊ, गुलाब सिंह सरवाना, एडवोकेट सोहनलाल, बाबूलाल जाट, राणाराम चौरा, पांचराम हाडेचा और पांचराम डूंगरी सहित कई प्रमुख वक्ताओं ने संबोधित किया।

    प्रदर्शन के पश्चात किसानों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर धरना स्थल से राव बलूजी सर्किल तक रोष रैली निकाली। इसके बाद एडीएम और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर विस्तृत वार्ता की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने मोर्चा के पदाधिकारियों को सकारात्मक प्रयास कर सभी जायज समस्याओं का जल्द समाधान करने का ठोस आश्वासन दिया है। सभा का कुशल संचालन जिला मंत्री मकाराम चौधरी ने किया।

    सर्कलन्यूज़® राजस्थान का डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क

    मारवाड़ और राजस्थान की हर हलचल पर सबसे तेज़ और सटीक नज़र: पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने व संपूर्ण राजस्थान के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी (CircleNews.in) पर।

    यूट्यूब चैनल

    वीडियो और ग्राउंड रिपोर्ट देखें

    वीडियो खबरों, ग्राउंड रिपोर्टिंग और ब्रेकिंग लाइव अपडेट्स के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें और घंटी के आइकन को दबाकर ताज़ा अपडेट्स पाएं।

    यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
    विज्ञापन एवं सहयोग

    विज्ञापन एवं बिज़नेस पार्टनरशिप

    अपने व्यवसाय, संस्थान, ब्रांड या कार्यक्रम को लाखों पाठकों तक पहुंचाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के लिए अभी संपर्क करें।

    9829441487 पर वाट्सअप करें

    यह ख़बर शेयर करें

    श्रेणी

    • राजनीति

    स्थान

    • सांचौर · सांचौर

    टैग

    • #किसान मोर्चा
    • #कृषि नीति
    • #प्रदर्शन
    सर्कल न्यूज़ WhatsApp चैनल से जुड़ें — हर ताज़ा ख़बर सीधे फ़ोन पर चैनल फॉलो करें →
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    लेखक परिचय Circle News® संपादकीय टीम
    राव गुमान सिंह
    राव गुमान सिंह प्रधान संपादक • जालोर

    एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

    3384+ ख़बरें प्रकाशित
    • Facebook
    • X
    • Instagram
    लेखक की सभी ख़बरें पढ़ें

    पाठक टिप्पणियां (Comments)

    0 टिप्पणियां
    अपनी राय व्यक्त करें (Join the discussion)
    टिप्पणियां लोड हो रही हैं...

    संबंधित और ताज़ा खबरें (Related Stories)

    विशेष कवरेज

    पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सेठ अमीचंद जैन का संथारा सहित देवलोकगमन, सूरत में हुआ अंतिम संस्कार

    जालोर की राजनीति और समाजसेवा के एक युग का अंत: सागारी संथारा के साथ पंचतत्व में विलीन हुए दिग्गज नेता सेठ अमीचंद जैन, सीएम भजनलाल शर्मा समेत बड़े…

    ताज़ा ख़बर • 24 Nov 2026

    जालोर जिला प्रमुख की रेस में बड़ा अपडेट : क्या आसुराम देवासी के नाम पर लगेगी फाइनल मुहर? जानें क्या है स्थानीय नेताओं का रुख!

    जालोर जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस में कवायद तेज। 31 सीटें जीतने के बाद वार्ड 25 से जीते आसुराम देवासी के नाम पर बन सकती है आम सहमति। जानें सुखराम…

    ताज़ा ख़बर • 22 Nov 2026

    राजीव गांधी भवन में गूंजे इंदिरा गांधी के नारे: जयंती पर कांग्रेसियों ने लिया एकता और अखंडता का संकल्प, देखें कौन-कौन रहा मौजूद

    आयरन लेडी की जयंती पर याद किए गए उनके साहसिक निर्णय; राजीव गांधी भवन में जुटे कांग्रेसजन

    ताज़ा ख़बर • 19 Nov 2026

    गुजरात को मिलेगा बड़ा तोहफा या सिर्फ आस्था? पीएम मोदी का अंबाजी दौरा क्यों है बेहद खास!

    लाभ पंचम के शुभ मुहूर्त पर शक्तिपीठ में हाजिरी लगाएंगे प्रधानमंत्री; 13-14 नवंबर के दो दिवसीय गुजरात दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट प्लान आया सामने

    ताज़ा ख़बर • 11 Nov 2026

    रानीवाड़ा की सियासत में बड़ा धमाका! पंचायती राज चुनाव से पहले बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन; पूर्व विधायक देवल के तूफानी दौरे और स्नेह मिलन से विरोधियों में खलबली

    वार्ड नंबर 20 में पारस नाथ गोस्वामी की दावेदारी से चुनावी समीकरण बदले, मंगलवार को 8 गांवों में जनसंपर्क का महाअभियान, जमीनी स्तर पर लामबंद हुए…

    ताज़ा ख़बर • 09 Nov 2026

    रानीवाड़ा पंचायत समिति चुनाव : मैदान में उतरे सूरमा, कहीं सीधा मुकाबला तो कहीं त्रिकोणीय जंग ने बढ़ाई सियासी धड़कनें!

    रानीवाड़ा पंचायत समिति चुनाव 2026: सभी 29 वार्डों के प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी! | जानिए कौन किसके सामने?

    ताज़ा ख़बर • 06 Nov 2026

    लेखक

    राव गुमान सिंहराव गुमान सिंह प्रधान संपादक • जालोर 3384 ख़बरें

    इनकी और ख़बरें

    • कॉलेज छात्रों को बर्बाद कर रहा है 'दोस्तों का दबाव'! डॉक्टर की इस एक चेतावनी ने खोली सबकी आंखें, 10 युवाओं को मिली खास जिम्मेदारी
    • संविधान दिवस पर जालोर कलेक्ट्रेट में गूंजा राष्ट्रप्रेम, कलक्टर डॉ. गावंडे ने अधिकारियों को दिलाई यह खास शपथ!
    • सरकारी स्कूल को बनाया हाईटेक: भामाशाह उत्तम सिंह झाला की दरियादिली ने जीता दिल!
    सभी ख़बरें : राव गुमान सिंह की सभी ख़बरें →

    इस क्षेत्र की और ख़बरें

    सांचौर

    • किसानों के हक पर 'डाका': राजस्थान का सब्सिडी वाला यूरिया गुजरात के कारखानों में ब्लैक, सांचौर-रानीवाड़ा के किसान दाने-दाने को तरसे! 9 अगस्त 2026
    • सांचोर विधानसभा में 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर हुई अहम बैठक 7 अगस्त 2026
    • सांचौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 साल से फरार 25,000 का इनामी जिला टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार 6 अगस्त 2026
    • अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक सम्पन्न: गुरु वंदन, वृक्षारोपण और संगठनात्मक विस्तार पर बनी रूपरेखा 3 अगस्त 2026
    • 114 ग्राम एमडी के साथ तस्कर दबोचा, होटल के पीछे स्कूटी पर कर रहा था 'मौत के सामान' की सप्लाई 28 जुलाई 2026
    सभी देखें : सांचौर की सभी ख़बरें →
    विज्ञापन

    सबसे ज़्यादा पढ़ी गई

    1. #1 25 नवंबर 2026 सरकारी स्कूल को बनाया हाईटेक : भामाशाह उत्तम सिंह झाला की दरियादिली ने जीता दिल!
    2. #2 25 नवंबर 2026 पदभार संभालते ही एक्शन मोड में आए रतनपुर के नए सरपंच लक्ष्मण सिंह देवड़ा, 10 दिन का अल्टीमेटम देकर कर दिया यह सबसे बड़ा ऐलान!
    3. #3 22 नवंबर 2026 जालोर जिला प्रमुख की रेस में बड़ा अपडेट : क्या आसुराम देवासी के नाम पर लगेगी फाइनल मुहर? जानें क्या है स्थानीय नेताओं का रुख!
    4. #4 20 नवंबर 2026 धामसीन में आधी रात को खौफनाक वारदात : रेत में फंसी सरपंच प्रत्याशी की जीप, लाठी-कुल्हाड़ी से लैस हमलावरों ने घेरा और फिर जो हुआ...
    5. #5 17 नवंबर 2026 Raniwara Sarpanch Result : कहीं 3 वोट से पलटी बाजी, तो कहीं 1506 वोटों की ऐतिहासिक जीत! ई-मित्र संचालक ने पूर्व ठिकानेदार को दी मात! देखें पूरी लिस्ट
    1. #1 22 नवंबर 2026 जालोर जिला प्रमुख की रेस में बड़ा अपडेट : क्या आसुराम देवासी के नाम पर लगेगी फाइनल मुहर? जानें क्या है स्थानीय नेताओं का रुख!
    2. #2 20 नवंबर 2026 धामसीन में आधी रात को खौफनाक वारदात : रेत में फंसी सरपंच प्रत्याशी की जीप, लाठी-कुल्हाड़ी से लैस हमलावरों ने घेरा और फिर जो हुआ...
    3. #3 22 नवंबर 2026 रानीवाड़ा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: बेटे की मौत के बाद बहू ने उठाया खौफनाक कदम, सास-ससुर ने लगाया 'वंश की आखिरी निशानी' मिटाने का आरोप
    4. #4 25 नवंबर 2026 सरकारी स्कूल को बनाया हाईटेक : भामाशाह उत्तम सिंह झाला की दरियादिली ने जीता दिल!
    5. #5 22 नवंबर 2026 चाटवाड़ा की राजनीति में फिर गूंजा इस परिवार का नाम! पद संभालते ही एक्शन में आईं सरपंच गुमान कंवर, ग्रामीणों से कर दिया ये बड़ा वादा

    इसी विषय पर

    राजनीति

    • पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सेठ अमीचंद जैन का संथारा सहित देवलोकगमन, सूरत में हुआ अंतिम संस्कार
    • जालोर जिला प्रमुख की रेस में बड़ा अपडेट: क्या आसुराम देवासी के नाम पर लगेगी फाइनल मुहर? जानें क्या है स्थानीय नेताओं का रुख!
    • राजीव गांधी भवन में गूंजे इंदिरा गांधी के नारे: जयंती पर कांग्रेसियों ने लिया एकता और अखंडता का संकल्प, देखें कौन-कौन रहा मौजूद
    • गुजरात को मिलेगा बड़ा तोहफा या सिर्फ आस्था? पीएम मोदी का अंबाजी दौरा क्यों है बेहद खास!
    • रानीवाड़ा की सियासत में बड़ा धमाका! पंचायती राज चुनाव से पहले बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन; पूर्व विधायक देवल के तूफानी दौरे और स्नेह मिलन से विरोधियों में खलबली
    सभी देखें : राजनीति की सभी ख़बरें →

    वीडियो

    • ▶ पदभार संभालते ही एक्शन मोड में आए रतनपुर के नए सरपंच लक्ष्मण सिंह देवड़ा, 10 दिन का अल्टीमेटम देकर कर दिया यह सबसे बड़ा ऐलान!
    • ▶ रानीवाड़ा के श्री जलाराम धाम में भक्ति का महाकुंभ: पूरी रात गूंजे भजन, ब्रह्म मुहूर्त में जुझार सरदार सिंह जी राव के पालिये पर लहराई धर्म ध्वजा
    • ▶ सिरोही में चारा-पानी का महासंकट: 7 हजार गायों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे पशुपालक, बोले- 'अब सरकार ही संभाले गोवंश'!
    सभी वीडियो →

    ब्रेकिंग / ताज़ा

    1. ब्रेकिंग कॉलेज छात्रों को बर्बाद कर रहा है 'दोस्तों का दबाव'! डॉक्टर की इस एक चेतावनी ने खोली सबकी आंखें, 10 युवाओं को मिली खास जिम्मेदारी 3 घंटे पहले
    2. ब्रेकिंग संविधान दिवस पर जालोर कलेक्ट्रेट में गूंजा राष्ट्रप्रेम, कलक्टर डॉ. गावंडे ने अधिकारियों को दिलाई यह खास शपथ! 3 घंटे पहले
    3. ब्रेकिंग सरकारी स्कूल को बनाया हाईटेक: भामाशाह उत्तम सिंह झाला की दरियादिली ने जीता दिल! 1 दिन पहले
    4. ब्रेकिंग पदभार संभालते ही एक्शन मोड में आए रतनपुर के नए सरपंच लक्ष्मण सिंह देवड़ा, 10 दिन का अल्टीमेटम देकर कर दिया यह सबसे बड़ा ऐलान! 1 दिन पहले
    5. ब्रेकिंग रानीवाड़ा के श्री जलाराम धाम में भक्ति का महाकुंभ: पूरी रात गूंजे भजन, ब्रह्म मुहूर्त में जुझार सरदार सिंह जी राव के पालिये पर लहराई धर्म ध्वजा 2 दिन पहले
    6. ब्रेकिंग सिरोही में चार माह के ऐतिहासिक चातुर्मास का समापन, गाजे-बाजे के साथ हुआ स्थान परिवर्तन; आचार्य जगच्चंद्रसूरीजी ने बताया सुख-समृद्धि का अचूक मंत्र 2 दिन पहले

    टैग क्लाउड

    • #गिरफ्तारी
    • #भाजपा
    • #प्रशासन
    • #तस्करी
    • #पुलिस
    • #चुनाव
    • #कांग्रेस
    • #विकास
    • #संगठन
    • #Chori
    • #किसान
    • #ड्रग्स
    • #स्वास्थ्य
    • #samaj
    • #चिकित्सा
    • #Mandir
    • #शराब
    • #स्कूल
    • #निरीक्षण
    • #पर्यावरण

    ज़िले चुनें

    • जालोर 3482
    • सिरोही 309
    • जयपुर 149
    • जोधपुर 122
    • बाड़मेर 67
    • उदयपुर 21
    • पाली 11
    • बीकानेर 9
    • सभी क्षेत्र →
    विज्ञापन
    सर्कल न्यूज़®.in
    राजस्थान का डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क

    जालोर, सिरोही, सांचौर, भीनमाल, पाली और बाड़मेर क्षेत्र की विश्वसनीय और निष्पक्ष स्थानीय आवाज़। तथ्यों पर आधारित, तेज़ और सटीक ग्राउंड पत्रकारिता के लिए समर्पित।

    YouTube WhatsApp चैनल WhatsApp पर संदेश ईमेल संपर्क

    प्रमुख क्षेत्र (Locations)

    • जालोर न्यूज़
    • सिरोही न्यूज़
    • जयपुर न्यूज़
    • जोधपुर न्यूज़
    • बाड़मेर न्यूज़
    • उदयपुर न्यूज़
    • पाली न्यूज़
    • बीकानेर न्यूज़
    • सभी क्षेत्र और तहसील हब

    प्रमुख श्रेणियां

    • अजब गज़ब
    • अपराध
    • खेल
    • चुनाव
    • देश
    • धर्म
    • नौकरी
    • न्यूज़
    • प्रवासी
    • प्रशासन
    • राजनीति
    • वीडियो
    • व्यापार
    • शिक्षा
    • संघर्ष
    • सेहत

    महत्वपूर्ण लिंक

    • आज की टॉप 10 ख़बरें
    • जनमत (अपनी राय दें)
    • हमारे बारे में
    • हमारी संपादकीय टीम
    • विज्ञापन व संपर्क
    • गोपनीयता नीति (Privacy)
    • अस्वीकरण (Disclaimer)
    • साइटमैप
    • RSS फीड
    © 2026 Circle News (circlenews.in). सर्वाधिकार सुरक्षित। सच्ची, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए समर्पित डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क। Design & Development by Akash Bhati
    लिंक कॉपी हो गया!
    सर्कल न्यूज़® डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क

    ज़िला व स्थानीय क्षेत्र (Local Hub)

    जालोर ज़िला सिरोही ज़िला जयपुर ज़िला जोधपुर ज़िला बाड़मेर ज़िला उदयपुर ज़िला पाली ज़िला बीकानेर ज़िला सभी क्षेत्र गांव व तहसील

    समाचार श्रेणियां (Categories)

    होम पेज (Home) अजब गज़बअपराध खेल चुनाव देश धर्म नौकरीन्यूज़ प्रवासी प्रशासन राजनीति वीडियो व्यापार शिक्षा संघर्ष सेहत

    जानकारी व नीतियां

    जनमत (अपनी राय दें) हमारे बारे में विज्ञापन व संपर्क गोपनीयता नीति (Privacy) अस्वीकरण (Disclaimer)
    YouTube WhatsApp चैनल WhatsApp पर संदेश
    होम क्षेत्र वीडियो सर्च