भव्य तिरंगा पदयात्रा निकालने और अभियान को ऐतिहासिक बनाने की बनी रूपरेखा
भारतीय जनता पार्टी सांचोर विधानसभा क्षेत्र की ओर से 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक रघुनाथपुरी डेयरी, मौकुपुरा में आयोजित की गई। यह बैठक अभियान के प्रदेश संयोजक मिथिलेश गौतम, प्रदेश सह-संयोजक आवड़दान चारण, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, जिला प्रभारी महेंद्र मेघवाल और सह-प्रभारी जगदीश देवासी के दिशा-निर्देशों के तहत संपन्न हुई।

बैठक का आयोजन अभियान के जिला संयोजक मुकेश कुमार खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य, विधानसभा संयोजक महिपाल सिंह अचलपुर एवं सह-संयोजक कृष्णकुमार देवासी की अध्यक्षता तथा जिला उपाध्यक्ष सावलाराम देवासी के वरिष्ठ आतिथ्य में किया गया।
विशाल तिरंगा पदयात्रा निकालने का निर्णय
बैठक के दौरान उपस्थित दायित्ववान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अभियान की सफलता के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। सर्वसम्मति से यह योजना बनाई गई कि नगर में एक विशाल तिरंगा पदयात्रा निकाली जाएगी, ताकि आमजन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक प्रगाढ़ किया जा सके। सभी मंडलों में अभियान को जन-जन तक पहुँचाने की जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां